Post Page Advertisement [Top]

किनोवा पुलाव
सामग्री : -
किनोवा : 1/2 प्याला
देसी घी : 1 चम्मच
नमक : 1/4 चम्मच

किनोवा पुलाव के लिए सामग्री : -
बॉईल किनोवा : 1प्याला
देसी घी : 1 चम्मच
हींग : 2 चुटकी
राई : 1/2 चम्मच
जीरा : 1/2 चम्मच
करी पत्ता : 8 - 10
अदरक गिसी हुई : 1/2 चम्मच 
हरी मिर्च बारीक कटी : 1 चम्मच
शिमला मिर्च : 1/2  प्याला 
गाजर बारीक कटी : 1/2 प्याला 
मटर : 1/2 प्याला 
टमाटर : 1 प्याला
नमक : 1/2 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर : 1/2 चम्मच
हल्दी : 1/4 चम्मच
गरम मसाला : 1/4 चम्मच
धनिया पत्ती थोड़ी बारीक कटी
विधि 
किनोवा को एक बर्तन में पानी में डालकर हाथ से मसल मसल कर दो-तीन पानी से धोना है जिससे इसकी गंदगी निकल जाए और इसमें थोड़ा कड़वापन होता है वह भी निकल जाए ।
फिर साफ पानी में इसे 5 मिनट ढककर भिगोकर रखना है ।
5 मिनट बाद इसे छान लेंगे।
अब एक कड़ाही में एक चम्मच देसी घी डालेंगे उसमें यह छाना किनोवा डालेंगे ।
और किनोवा के चटकने तक इसे भूनेंगे।
इसमें डबल से थोड़ा कम एक दो चम्मच कम पानी डालेंगे और एक उबाल आने देंगे उबाल आने के बाद गैस को सिम कर देंगे और ढककर लगभग 8:10 मिनट पकाएंगे ।
 खिला खिला किनोवा तैयार है 
चावल की तरह की से पकाना है
अब एक पैन में फिर से एक चम्मच देसी घी डालेंगे और उसमें डालेंगे हींग, राई ,जीरा जब जीरा चटक जाए तब उसमें अदरक, हरी मिर्च, कड़ी पत्ता , डाल कर अच्छे से मिक्स करेंगे ।
अब उसमें एक-एक करके सब्जियां डालेंगे और सब्जियों को अच्छे से मिक्स कर लेंगे और हल्की पकने तक ढक देंगे ।
उसके बाद जब सब्जियां गल जाए टमाटर डाल देंगे ।
टमाटर के गलने तक वापस से पकआएंगे ।
अब इसमें डालेंगे बना हुआ किनोवा हल्के हल्के हाथों से मिक्स करेंगे और धनिया पत्ती भी डाल देंगे और थोड़ा सा गरम मसाला डाल देंगे तैयार है हमारा किनोवा पुलाव ।
उबले हुए  किनोवा को आप ठंडा करके इसे किसी एयर टाइट डब्बे में भरकर फ्रिज में दो-तीन दिन रख सकते हैं और जब काम में लेना हो ले सकते हैं ।
और फ्रीजर में रख कर इसे 1 हफ्ते तक काम में ले सकते हैं इस तरह किनोवा की रेसिपी बनाना आसान हो जाएगा ।
किनोवा एक सुपर फुट है
दक्षिण अमेरिका के फूल से निकला एक बीज है जो हम एक अनाज की तरह काम में लेते हैं ।
आजकल भारत में भी बहुत पापुलर्स हो चुका है ।
यह एक वेट लॉस रेसिपी भी है
 बहुत सारे हेल्थ बेनिफिट है

No comments:

Post a Comment

Bottom Ad [Post Page]

| Designed by Colorlib