Post Page Advertisement [Top]



सामग्री :- ३/४ रागी आटा,१/४ सिंगाड़े का आटा ,१/२  कप पीसी हुई चीनी,१/२ कप देसी घी /बिना नमक वाला बटर ,५-६ इलायची पाउडर ,५-६ बादाम पाउडर,दूध २ चम्मच (जरुरत हो तो ) |

विधि :-

रागी आटा और सिंगाड़े के आटे को २-३ बार थोड़ी ऊचाई से छान लेंगे और एक साइड पे रख लेंगे और  पाउडर शुगर और घी /बटर को अच्छे से बीट कर लेंगे जब तक की वो हल्का नहीं हो जाये और फूल जाये  फिर उसमे रागी आटा और सिंगाड़े का आटा थोड़ा -थोड़ा मिलाएंगे इसको हाथ से अच्छे से मिक्स कर लेंगे जिससे गुटले  नहीं हो और इलायची और बादाम भी मिक्स कर लेंगे और आटा बन जाएगा अगर जरुरत हो तो दूध १- २ चम्मच मिला सकते है और १५ -२० मिनट के लिए रख देंगे  |

अब इस मिक्स से किसी भी आकर के बिस्कुट बनाकर बेकिंग ट्रे में तेल /घी लगा कर बिस्कुट थोड़ी -थोड़ी दुरी पर रख देंगे |
फिर माइक्रोवेव के कन्वेक्शन मोड पर 180 पे प्री हीट करके 18-20 मिनट के लिए बेक कर लेंगे ,फिर जाली  पर निकालकर ठंडा कर देंगे .

इसे गरम -गरम भी खाया जा सकता है और ठंडा करके 1 महीने तक भी खाया जा सकता है

नोट  :- इसे एयर टाइट कंटेनर में रख देंगे .........

इसको कुकर और पेन में भी बना सकते है ........
इसे व्रत में खाया जा सकता है .........
ये बहुत हेल्थी बिस्कुट है...............

No comments:

Post a Comment

Bottom Ad [Post Page]

| Designed by Colorlib