Post Page Advertisement [Top]

कच्चे आम की कैंडी / कुल्फी
सामग्री : -
कैरी /कच्चे आम : 2
चीनी  : 1 प्याला
नमक : 1/2 चम्मच
काला नमक : 1/4 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर : 1/4 चम्मच
भुना पिसा जीरा : 1/2 चम्मच
पुदीना पत्ती :  8 - 10
विधि : -
सबसे पहले कच्चे आम को अच्छी तरह से धो लेंगे और पूछ लेंगे अब आलू छीलने वाले चाकू से इसके छिलके निकाल देंगे और बारीक बारीक टुकड़ों में कर लेंगे ,अंदर की गुठली हटा देंगे अब एक पैन में डालेंगे कटे हुए आम के टुकड़े और एक प्याला चीनी, आधी चम्मच नमक  और आधा गिलास पानी भी डाल देंगे अच्छे से मिला लेंगे ढक्कन लगाकर पका लेंगे गैस को मीडियम रखेंगे और बीच-बीच में मिलाते रहेंगे जब कच्चा आम / कैरी गल जाए गैस बंद कर देंगे ।
इसे ठंडा होने पर इस मिश्रण को डालेंगे मिक्सी जार में और इसमें डालेंगे लगभग 1:30 ग्लास पानी, 10 -12 पुदीने की पत्तियां , भुना पिसा जीरा, काला नमक और अच्छे से पीस लेंगे ।
 कुछ घुटले नहीं रह जाए इसलिए चलनी से छान लेंगे ।
अब इस आम पन्ने को कुल्फी मोल्ड में डाल देंगे ।
और कुल्फी की स्टिक भी लगा देंगे ।
फ्रीजर में सेट होने रख देंगे । चार-पांच घंटे बाद यह बनकर तैयार हो जाएगी ।
निकालकर चाहे तो इसके ऊपर नमक और लाल मिर्च डालकर सर्व कर सकते हैं या फिर ऐसे ही एंजॉय कर सकते हैं ।
तैयार है कच्चे आम की कैंडी कुल्फी ।
गर्मी से राहत देने के लिए बहुत ही बढ़िया कुल्फी आसानी से बनने वाली भी 
आप अगर इसे नहीं जमाना चाहते तो इसमें बर्फ डाल कर आम पन्ने की तरह भी पी सकते हैं ।
बच्चे बड़े सभी को पसंद आने वाली कच्चे आम की कैंडी हमें लू से भी बचाती है

No comments:

Post a Comment

Bottom Ad [Post Page]

| Designed by Colorlib