Post Page Advertisement [Top]


एगलेस स्ट्रौबरी मफिंस
सामग्री
मैदा : 100 ग्राम
मिल्कमेड : 200 ग्राम
स्ट्रॉबेरी पल्प : 1/2 ग्राम
स्ट्रॉबेरी टुकड़ों में : 1/4 प्याला 
बेकिंग पाउडर : 1 चम्मच
बेकिंग सोडा : 1/2 चम्मच
दूध यदि आवश्यक हो : 2-3 चम्मच
बटर : 1/4 प्याला
व्हिप्ड क्रीम : 1 प्याला
थोड़े स्प्रिंकल

मैदा को चलनी से तीन बार छानकर एक तरफ रख लेंगे फिर
एक बड़े बाउल में मैदा, मिल्कमेड, बटर, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा, स्ट्रौबरी टुकड़े, स्ट्रॉबेरी फ्यूरी, डाल के अच्छे से मिक्स कर दे | ज्यादा देर तक मिक्स नहीं करना है| 
बेटर पोरिंग कंसिस्टेंसी का होना चाहिए अगर गाढ़ा लगे तो दूध ऐड करके कंसिस्टेंसी ठीक करनी है 

अब मफिंस मोल्ड को बटर /तेल से ग्रीस कर लेंगे या फिर बटर पेपर भी लगा सकते है और उसे चम्मच से बैटर डालते हुए आधा भर देंगे ।

ओवन को 180 डिग्री c पर प्री हीट कर ले|


मफिन मोल्ड/ ट्रे को ओवन में रख के 15-18 मिनट के लिए बेक कर ले| एक टूथ पिक डाल के चेक कर ले अगर टूथ पिक साफ बाहर आ जाये तो मफिन पक गया है, नहीं तो 2 -3 मिनट के लिए और पका ले|

ओवन से बाहर निकाल के वायर रैक पर रख के ठंडा होने दे|

चाहे तो इसी तरह से सर्व कर सकते हैं
मैंने इसे स्कूपर की सहायता से बीच में से स्कूप कर इसमें स्ट्रौबरी के टुकड़े और स्ट्रौबरी का की फ्यूरी डाली है और ऊपर से क्रीम से गार्निश कर दिया और स्ट्रौबरी के पीस से सजा दिया तैयार है एगलेस स्ट्रौबरी मफिंस

No comments:

Post a Comment

Bottom Ad [Post Page]

| Designed by Colorlib