तिरंगा चूरमा
सामग्री केसर चूरमा : -
गेहूं का आटा : 1प्याला
बेसन : 1प्याला
देसी घी : 1/4 प्याला
दूध : 1 प्याला
केसर : 15 - 20 धागे
केसर चूरमा के लिए :
चूरमा पाउडर
बूरा : 2 प्याला
देसी घी : 1 प्याला
इलायची पाउडर : 4 - 5
केसर के धागे : 15 - 20
सामग्री पिस्ता चूरमा : -
गेहूं का आटा : 1 प्याला
सूजी : 1प्याला
देसी घी : 1/4 प्याला
पिस्ता पाउडर : 2 चम्मच
ग्रीन फूड कलर : 1चम्मच
दूध : 1 प्याला
पिस्ता चूरमा के लिए :
पिस्ता चूरमा पाउडर
बूरा : 2 प्याला
देसी घी : 1प्याला
पिस्ता पाउडर : 2 चम्मच
इलायची पाउडर : 4 - 5
ग्रीन फूड कलर : 1चम्मच
कोकोनट चूरमा के लिए : -
सूजी : 1 प्याला
कोकोनट पाउडर : 1 प्याला
बूरा : 2 प्याला
देसी घी : 1 प्याला
इलायची पाउडर : 4 - 5
कोकोनट चूरमा : -
बूरा : 2 प्याला
देसी घी : 1 प्याला
इलायची : 4 - 5
केसर चूरमा आटा बनाने की विधि : -
सबसे पहले एक बाउल में डालेंगे गेहूं का आटा और बेसन फिर उसमें डालेंगे देसी घी मोईन के लिए अच्छे से मिक्स कर लेंगे अब इसमें डालेंगे दूध में भीगी हुई केसर ।
और इसी के साथ डालेंगे दूध भी और सख्त आटा बना लेंगे और बना लेंगे ।
इस आटे को ढककर 15-20 मिनट रख देंगे ।
इसके बाद इसके मुठिया बना लेंगे ।
इन मुठिया को गैस तंदूर पर सेक सकते हैं, कढ़ाई में फ्राई कर सकते हैं ,माइक्रोवेव में बैक कर सकते हैं।
लेकिन आज मैं इसे एयर फ्रायर
में बनाऊंगी 200 डिग्री पर 25 मिनट के लिए ।
25 मिनट में गोल्डन ब्राउन हो जाएंगे ।
एयर फ्रायर में से निकालेंगे
और छोटे छोटे टुकड़ों में कर लेंगे जब ठंडा हो जाए मिक्सी में पीस लेंगे और चलनी से छान लेंगे उस मोटा रहे तो उसे दोबारा पीस लेंगे इस तरह से केसर चूरमा का पाउडर तैयार हो जाएगा ।
अब इस तैयार पाउडर में बुरा मिलाएंगे ,देसी घी मिलाएंगे, इलायची पाउडर डालेंगे, थोड़ा सा केसर मिलाएंगे अच्छे से मिक्स कर लेंगे ।
तैयार हो जाएगा केसर चूरमा आप इसे जैसे चाय सर्व कर सकते हैं ।
गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में मैंने इसे बहुत सारे तरीकों के साथ झंडे के रूप में भी सर्व किया है ।
पिस्ता चूरमा आटा बनाने की विधि : -
एक बार में डालेंगे आटा और सूजी इसमें डालेंगे देसी घी मोइन के लिए और अच्छे से मिक्स कर लेंगे अब इसमें डालेंगे पिस्ता पाउडर और थोड़ा सा खाने वाला हरा रंग और दूध की सहायता से इसका सख्त आटा बना लेंगे और इस आटे को ढककर 15:20 मिनट भीगने रख देंगे ।
15:20 मिनट बाद हाथों से छोटे-छोटे मुठिया बना लेंगे ।
इन मुठिया को एयर फ्रायर में 200 डिग्री पर 25 मिनट के लिए फ्राई कर लेंगे ।
एक गोल्डन ब्राउन हो जाएंगे ।
इन्हें टुकड़ों में कर लेंगे और ठंडा होने पर मिक्सी में पीस लेंगे।
और मोटी चलनी से छान लेंगे
अगर कोई मोटे टुकड़े रह जाए
तो इसे फिर मिक्सी में पीस लेंगे।
चूरमा पाउडर बनकर तैयार है
अब इसमें बुरा देसी घी पिस्ता पाउडर और हरा रंग मिलाकर मिला लेंगे और मनचाहे तरीके से सर्व करेंगे ।
मैं इससे तिरंगे की एक पट्टी बनाऊंगी ।
कोकोनट चूरमा बनाने की विधि :
एक कढ़ाई में एक देसी घी डालेंगे और जब वह पिघल जाए उसमें सूजी डालकर हल्की भूनेंगे
और इसमें डाल देंगे कोकोनट पाउडर इसे भी हल्का भूनेंगे ।
और गैस बंद कर देंगे और ठंडा होने देंगे।
ठंडा होने के बाद इस मे डालेंगे
देसी घी और बुरा इलायची पाउडर और अच्छे से मिक्स कर लेंगे।
और अलग-अलग तरीके से सर्व कर दूंगी और
इसे झंडे की सफेद पट्टी के रूप में भी सर्व कर दूंगी ।
तैयार है कोकोनट चूरमा भी
इस तरह तीनों रंगों से गणतंत्र दिवस के रूप में मैंने तिरंगा बनाया और उस पर झंडे के बीच चक् भी बनाया ।
बादाम कतरन को नीले रंग में करके मैंने 32 डंडे भी बनाए।
इस तरह से हमने सेलिब्रेशन किया है।
74 वा गणतंत्र दिवस ।
जय हिंद जय भारत।
वंदे मातरम ।
No comments:
Post a Comment