Post Page Advertisement [Top]

Dry fruits & Seeds Bars
ड्राई फ्रूट्स और सीड्स बार

सामग्री : -
बादाम : 1/4 प्याला
काजू : 1/4 प्याला
पिस्ता : 2 चम्मच
पंपकिन सीड्स : 1/4 प्याला
फ्लेक्स सीड्स : 2 चम्मच
सनफ्लावर सीड्स : 1/4 प्याला
मैलन सीड्स : 2 चम्मच
सफेद तिल : 2 चम्मच
काले तिल : 1 चम्मच
इलायची पाउडर : 5 - 6
गुड  : 3/4 प्याला 
देसी घी : 1/1-2 चम्मच
विधि : -
बादाम पिस्ता और काजू को टुकड़ों में कर लेंगे ।
इलायची का पाउडर बना लेंगे
गुड को टुकड़ों में कर लेंगे ।
अब एक पैन में आधी चम्मच देसी घी डालेंगे और उसमें बदाम काजू पिस्ता डालकर हल्का रोस्ट कर लेंगे और इन्हें एक प्लेट में निकाल लेंगे अब सारे बीजों को भी इसी तरीके से रोस्ट कर लेंगे।
और एक बर्तन में निकाल लेंगे ।
अब पैन में थोड़ा घी और डालेंगे 
और उसमें टुकड़ा करा हुआ गुड डाल देंगे ।
और इसे चम्मच की सहायता से          लगातार लगभग 3:4 मिनट तक      हिलाते जाएंगे । हल्का क्रंची बनाने के लिए ।
और इसमें डाल देंगे रोस्ट करे हुए सभी सीट्स और ड्राई फ्रूट अच्छे से मिक्स कर लेंगे ।
अब इन्हें पहले से ग्रीस करी हुई ट्रे में या बर्तन में डालकर सेट कर लेंगे और हल्की गर्म मे कट लगा देंगे जब ठंडी हो जाए बार निकाल लेंगे ।
इसके लड्डू भी बना सकते हैं ।
इस तरह से सर्दी में इसे बना कर खाएं बहुत हेल्दी और पौष्टिक है
इसे आप एनर्जी बार और लड्डू भी बोल सकते हैं ।

No comments:

Post a Comment

Bottom Ad [Post Page]

| Designed by Colorlib