Post Page Advertisement [Top]

ब्रोकली अलमंड सूप
-
ब्रोकली : 250 ग्राम
 तेल : 2 चम्मच 
दूध : 1/2 गिलास 
भुना जीरा : 1/2 चम्मच
 काली मिर्च : 1/2 चम्मच 
नमक : स्वादअनुसार 
बदाम रोस्टेड : 4 - 5
कॉर्नफ्लोर : 1 चम्मच 
बटर : 1 चम्मच
विधि : -
सबसे पहले प्रॉपर्ली को अच्छे से धो कर उसके फ्लोरेट्स निकाल लेंगे और इसके डंठल को भी  छील लेंगे और बारीक काट लेंगे
एक कढ़ाई में एक चम्मच ऑलिव ऑयल या बटर डालकर  पहले डंठल  हल्का पका लेंगे
फिर उसमें ब्रोकली के फ्लोरेट्स भी डाल देंगे।
और अब इसमें करीब एक गिलास पानी डाल देंगे और उबाल लेंगे ।
जब पक जाए गैस बंद कर देंगे
इनमें से दो तीन पीस ब्रोकली गार्निशिंग के लिए निकाल लेंगे ।
जब ठंडा हो जाए उसका पानी अलग निकाल देंगे अब ब्रोकली  और डंठल को को मिक्सी में पीस लेंगे ।
इस पानी को बाद में काम में लेंगे
अब एक पैन में थोड़ा सा बटर डालकर उसमें बादाम कतरन डालेंगे और हल्का रोस्ट कर लेंगे और एक बर्तन में निकाल लेंगे
अब इसी पेन में बचे हुए बटर में एक चम्मच कॉर्नफ्लोर डालकर  हल्का भूनेंगे इसमें हम आधा गिलास दूध डाल देंगे लगातार हिलाते जाएंगे अब इसमें ब्रोकली वाला पेस्ट भी डाल देंगे फिर अगर जरूरत लगे तो वेजिटेबल स्टॉक भी डाल देंगे थोड़ी सी बदाम कतरन भी डाल देंगे उबाल ले लेंगे अब थोड़ा नमक ,काली मिर्ची और भुना हुआ जीरा डालेंगे और सर्व कर देंगे
और ब्रोकली के फ्लोरेट्स क्रीम बादाम काली मिर्ची से सजा देंगे तैयार है ब्रॉकली अलमंड सूप ।

No comments:

Post a Comment

Bottom Ad [Post Page]

| Designed by Colorlib