Post Page Advertisement [Top]

पारंपरिक भोजन में विविधता लाते हुए हम उसे नया रूप तो दे सकते हैं पर उसमें खास स्वाद और पोषक आहार बनाए रखना बहुत जरूरी है यह हमारे स्वास्थ्य के लिए और स्वाद के लिए भी बहुत जरूरी है पारंपरिक भोजन कि गुणवंता को समाप्त नहीं करना चाहिए
और उसके असली स्वरूप को भी नहीं बदलना चाहिए
यह मेरा हमेशा प्रयास रहता है

सामग्री आटा : -
एक प्याला बाजरे का आटा
नमक 1/4 चम्मच
सामग्री : -
धनिया पत्ती बारीक कटी : 2 चम्मच
मेथी बारीक कटी : 3 चम्मच
बारीक कटी हरी मिर्च : 1 चम्मच
अदरक घिसी हुई : 1/2 चम्मच
हल्दी : 1/4 चम्मच 
लाल मिर्च पाउडर : 1/4 चम्मच
अजवाइन : 1/2 चम्मच
देसी घी : 1 + 2 चम्मच
तिल : 1+2 चम्मच
दही : 1/2 प्याला
हींग : 2 चुटकी

विधि : -
थोड़े से तिल और घी बचाकर बाजरे के आटे में सभी सामग्री मिलाकर चिले जैसा घोल बना लेंगे ।
घोल को 10 मिनट भिगने रख देंगे ।
फिर गैस पर तवा रखेंगे जब तवा गरम हो जाए उसमें हल्का घी ग्रीस करेंगे ।
और उस पर डालेंगे थोड़ा सा तिल और उसके ऊपर डालेंगे चम्मच की सहायता से थोड़ा थोड़ा बैटर छोटी पूडी जितने चमचमिया बनाने हैं ।
ऊपर भी थोड़ा-थोड़ा तिल डाल देंगे दोनों तरफ देसी घी भी लगाएंगे और ढक्कन लगाकर दोनों तरफ से सेख लेंगे ।
उतार कर गरम-गरम दही हरी चटनी के साथ सर्व करेंगे।
इसे नाश्ते में बच्चों के टिफिन में दे सकते हैं ।

No comments:

Post a Comment

Bottom Ad [Post Page]

| Designed by Colorlib