सर्दियों के लड्डू : -
आटा : 200 ग्राम
देसी घी : 200 ग्राम
गुड शुगर : 100 ग्राम
गोंद : 50 ग्राम
अजवाइन : 1 चम्मच
इलायची : 5 - 6
काली मिर्च : 1 चम्मच
सौंठ पाउडर : 1 चम्मच जायफल : एक चुटकी
बादाम कतरन : 2 चम्मच
पिस्ता कतरन : 2 चम्मच
खसखस के दाने चम्मच : 2 चम्मच
सबसे पहले गोंद को टुकड़ों में कर लेंगे
अजवाइन ,काली मिर्च, इलायची, सौंठ का पाउडर बना लेंगे ।
गुड शुगर को भी मिक्सी में पीस लेंगे और पाउडर बना लेंगे।
अब गैस पर रखेंगे एक पैन उसमें डालेंगे लगभग 2 चम्मच देसी घी थोड़ा हल्का गरम हो जाए।
थोड़ा-थोड़ा करके गौद डालेंगे और हल्का गुलाबी होने तक सेक लेंगे ।
और गोंद पेन में से निकालकर एक बर्तन में रख लेंगे ।
अब उसी पैन में बाकी घी डालेंगे और आटा भी डाल देंगे ।
और आटे को गोल्डन ब्राउन होने तक सेक लेंगे ।
आटा सीख जाएंगा उसमें खसखस के दाने डाल देंगे आधा 1 मिनट उलट-पुलट कर गैस बंद कर देंगे ।
आटे के बीच में थोड़ा गडा करेंगे और उसमें डालेंगे सभी मसाले और आटे से कवर कर देंगे ।
अब जायफल दो-तीन बार कद्दूकस से घिस देंगे ।
सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर देंगे ।
अब इसमें सिखा हुआ गौद भी डाल देंगे ।
जब आटा ठंडा हो जाए तब उसमें गुड शुगर पाउडर डाल कर अच्छे से मिक्स कर लेंगे और जल्दी से इसके मीडियम साइज के लड्डू बना लेंगे।
तैयार है गुड शुगर से बने स्वादिष्ट लड्डू सर्दियों में खाने के लिए ।
सामान्य शुगर से आदि काम में ली जाती है और परफेक्ट स्वाद देती है ।
परिवार के सभी सदस्यों के लिए बहुत फायदेमंद है।
No comments:
Post a Comment