Post Page Advertisement [Top]

सामग्री : -
बाजरे का आटा : 1 प्याला Millet Aata
नमक : 1/2 चम्मच Salt
गुड : 1/2 प्याला Jaggery
तिल : 1 चम्मच  Sesame Seeds
देसी घी : 2 चम्मच Pure Ghee

विधि : बाजरे के आटे में नमक डालकर साधारण पानी से उसका आटा लगा लेंगे और थोड़ा सा सूखा आटा भी लेंगे
बने हुए आटे में से एक बड़ी लोई लेंगे और उससे बाजरे के सूखे आटे में करके हाथ से थोड़ा बड़ा कर लेंगे और चाहे तो बेलन की सहायता से और चाहे तो हाथ से और बड़ी रोटी बना लेंगे जब तक यह सब कर रहे थे गैस पर तवा गरम होने रख देंगे ।
तवे पर हल्का सा घी लगाएंगे
और कपड़े से पोंछ लेंगे 
हल्के गरम तवे पर बनाई हुई रोटी डाल देंगे ।
रोटी को दोनों तरफ से सेक लेंगे 
हल्की सी सीधी गैस पर भी सेखेंगे ।
सीखी हुई रोटी को गैस से उतार कर उसे पर देसी घी लगा लेंगे ।
अब इस रोटी के टुकड़े कर लेंगे और इसमें दो चम्मच के करीब गुड के टुकड़े करके डालेंगे और देसी घी भी डालेंगे और तीनों को अच्छे से मिक्स कर लेंगे ।
एक प्लेट में सर्व करेंगे ऊपर से चाहे तो सफेद तिल डाल देंगे ।
यह राजस्थान की पारंपरिक डिश है जो बहुत ही हेल्दी है यह कोलेस्ट्रॉल बढ़ने नहीं देती है इस कारण यह वजन नियंत्रण में भी सहायक होती है ,डायबिटीज कंट्रोल रखती है ।
शुगर के मरीज भी इसे खा सकते हैं ।

No comments:

Post a Comment

Bottom Ad [Post Page]

| Designed by Colorlib