पिज़्ज़ा स्टिक्स
सामग्री :
पिज़्ज़ा बेस दो
आलू का मसाला एक प्याला शिमला मिर्च बारिक कटी : एक टमाटर बारिक कटे
प्याज बारिक कटा
बेबी कॉर्न टुकड़ों में कटें
पिज़्ज़ा सॉस : 1/4 प्याला
चिली फ्लेक्स : 1चम्मच ओरिगैनो : 1 चम्मच
नमक स्वाद अनुसार
बटर : 2 - 3 चम्मच
चीज : 1/4 प्याला
विधि :
एक प्याले में आलू का मसाला तैयार कर लेंगे।
और एक दूसरे प्याले में शिमला मिर्च टमाटर प्याज बेबी कॉर्न टुकड़ों में काट लेंगे ।
इनमें नमक, मिर्ची ,ओरिगैनो, चिली फ्लेक्स सॉस डालकर मिश्रण तैयार कर लेंगे
दोनों पिज़्ज़ा बेस को एक पैन में बटर लगा के दोनों तरफ से हल्के सेक लेंगे ।
अब इन्हें एक प्लेट पर निकाल लेंगे और एक पीजा बेस पर पिज़्ज़ा सॉस लगाकर उसे पर आलू का मसाला लगाएंगे और इसके ऊपर दूसरा पिज़्ज़ा बेस रख देंगे इस पर भी पिज़्ज़ा सॉस लगाएंगे और उस पर लगाएंगे सब्जियां सब कटी हुई ,उसके ऊपर लगाएंगे ग्रेड चीज ,हल्का चिली फ्लेक्स ओर ओरिगैनो ऊपर से डालेंगे ।
अब गैस पर एक कढ़ाई रखेंगे उसे पर हल्का बटर डालेंगे और उस पर यह बेस रख देंगे गैस को धीमी रखेंगे ऊपर से ढक्कन लगा देंगे और चीज पिघलने तक इसे पका लेंगे जब चीज मेल्ट हो जाए गैस पर से उतार कर पिज़्ज़ा कटर से स्टिक नुमा काट लेंगे और सॉस से सर्व कर देंगे
तैयार है पिज़्ज़ा स्टिकस
पिज़्ज़ा को इस तरह से बनाकर भी देखिए
No comments:
Post a Comment