रेनबो डेजर्ट
सामग्री : -
आगरे का पेठा 1 किलो
पनीर : 250 ग्राम
आम : एक प्याला
अंगूर : एक प्याला
अनार के दाने : एक प्याला
बादाम कतरन : 1/4 प्याला
पिस्ता कतरन : दो चम्मच
बैंगनी ,नीला, आसमानी, हरा, पीला, केसरिया और लाल रंग : 4 - 5 बूंद
आगरे के पेठे को कद्दूकस कर लेंगे और हाथ से दबाते हुए उसकी एक्स्ट्रा चासनी निकाल लेंगे और इसको सात भागों में बांट लेंगे ।
इन्हें अलग-अलग सात रंगों में कर लेंगे
(खाने वाले 7 कलर लेंगे)
अब एक आयताकार बर्तन लेंगे और उसमें सबसे पहले पर्पल लेयर लगाएंगे फिर उसके ऊपर मैंगो के पीस से लेयर लगा देंगे
उसके ऊपर पनीर कद्दूकस करेंगे बारीक वाले कद्दूकस से
फिर ब्लू कलर, उसके ऊपर ग्रेप्स की लेयर लगाएंगे फिर पनीर कद्दूकस करके लगाएंगे, फिर लाइट ब्लू कलर, फिर ग्रीन कलर ,फिर येलो कलर, फिर ऑरेंज कलर और फिर रेड कलर इस तरीके से लेयर अरेंज करेंगे हर लेयर के बाद पनीर और फ्रूट्स और ड्राइफ्रूट्स की लेयर लगाना है।
लास्ट में पनीर कद्दूकस करके ड्राई फ्रूट्स और फ्रूट्स से सजा देंगे ।
तैयार है हेल्दी टेस्टी रेनबो डेजर्ट
नवरात्रा में खाने के लिए
1 दिन बना कर रख लीजिए और फ्रिज में रख कर आठ 10 दिन तक आराम से खा सकते हैं ।
आगरे का पेठा शरीर की गर्मी को कम करता है
अनार अंगूर आम शरीर में ताकत देते हैं इसलिए व्रत में खाने के लिए बहुत ही अच्छा डेजर्ट है।
No comments:
Post a Comment