Post Page Advertisement [Top]

अल्टीमेट कोकोनट मिल्क शेक विद ब्लूबेरी क्रश
सामग्री : -
डॉब मलाई वाला : 1-2
काजू टुकड़े : 20 - 25 
चीनी : 3 चम्मच 
वनीला आइसक्रीम : 3 स्कूप 
दूध : 1 कप 
पिस्ता कतरन थोड़ी
ब्लूबेरी क्रश : 2 - 3 चम्मच
विधि : - 
सबसे पहले काजू को हम एक घंटा डूबते हुए पानी में भिगो देंगे
फिर डॉब में से पानी निकालेंगे और मलाई भी निकाल लेंगे
अब एक मिक्सी जार में डॉब की मलाई और पानी दोनों डालेंगे और उसमें भीगे हुए काजू भी डाल देंगे एक स्कूप वनीला आइसक्रीम डालेंगे और चीनी भी डालेंगे सभी को अच्छे से पीस लेंगे । 
जब अच्छे से पिस जाए इसमें  दूध भी मिला देंगे
तैयार हो जाएगा कोकोनट मिल्क शेक
अब चाहे तो इसे इसी तरीके सर्व कर सकते हैं और चाहे तो एक गिलास में ब्लूबेरी क्रश या कोई सा भी क्रश लगाकर उसे थोड़ी देर फ्रिज में रखेंगे और फिर ग्लास में मिल्क शेक डालकर ऊपर से वनीला आइसक्रीम स्कूप , ब्लूबेरी क्रश और पिस्ता कतरन से गार्निश कर देंगे ।

No comments:

Post a Comment

Bottom Ad [Post Page]

| Designed by Colorlib