ओट्स : एक प्याला
सूजी/ रवा : एक प्याला
दही : 1/2 प्याला
हींग : 2 चुटकी
राई : 1/2 चम्मच
जीरा : 1/2 चम्मच
चने की दाल : 1 चम्मच 5 मिनट भीगी हुई
उड़द दाल चम्मच : 1 चम्मच 5 मिनट भीगी हुई
कड़ी पत्ता : 10 - 12 पत्ती
हरी मिर्ची बारीक कटी : 2
धनिया पत्ती बारीक कटी : 2 चम्मच
ईनो साल्ट : 1 पैकेट
काजू टुकड़ी : 2 चम्मच
तेल : 2 - 3 चम्मच
गाजर ग्रेटेड : 1/2 प्याला
मटर : 1/2 प्याला
नमक : 1/2 चम्मच
गरम मसाला : 1/4 चम्मच
बनाने की विधि : -
सबसे पहले ओट्स को मिक्सी में ग्राइंड कर लेंगे
अब एक पैन मे गर्म करेंगे और उसमें डालगे हींग, जीरा, राई और अच्छे से मिक्स करेंगे अब उसमें डालेंगे करी पत्ता ,चने की दाल और उड़द की दाल भीगी हुई फिर से मिक्स करेंगे और इसमें अब डालेंगे सूजी और उसे हल्का भून लेंगे और साथ ही में डाल देंगे ग्राइंड करा हुआ ओट्स पाउडर और एक डेढ़ मिनट इसे भी भून लेंगे ,चाहे तो काजू भी इसमें भून सकते हैं ।
यह हमारा ओट्स सूजी का प्रिमिक्स भी बनकर तैयार हो गया है ।
इसे ठंडा करके किसी एयर टाइट बर्तन में डालकर फ्रिज में रख सकते हैं और 1 महीने तक काम में ले सकते हैं
इस तरह अगर आप बिजी हैं वर्किंग है तो यह काम आपके लिए आसान हो जाएगा जब भी नाश्ता बनाना हो इस मिश्रण से फटाफट से नाश्ता तैयार हो जाएगा ।
अब इस मिश्रण को एक गहरे बर्तन में डालेंगे और उसमें डालेंगे 1/2 प्याला दही और लगभग 3/4 कप पानी सभी सब्जियां धनिया मिर्ची और इसे 15:20 मिनट भीगने रख देंगे ।
अब गैस पर इडली मेकर में पानी गर्म होने रख देंगे इटली के सांचे तेल की सहायता से गिरीस कर लेंगे
अब भीगे हुए मिश्रण में फूड साल्ट डालेंगे और ऊपर से दो टी स्पून पानी डालेंगे बुलबुले आने शुरू हो तो उसे धीरे से मिलाएंगे , और बैटर सांचे में डाल देंगे उसके ऊपर कुछ काजू के टुकड़े और थोड़ी मिक्स वेजिटेबल डालकर इन्हें इडली मेकर में ढककर रख देंगे 10 मिनट बाद चाकू या स्टिक लगाकर चेक कर लेंगे इडली तैयार हो गई क्या अगर चाकू प्लेन निकले यानी उसमें कुछ भी नहीं लगाओ तो हमारी इडली तैयार हो गई इडली मेकर से बाहर निकालेंगे और 2- 3 मिनट ठंडा होने देंगे ।
एक चम्मच को तेल में करेंगे और उससे सांचे से इडली निकाल लेंगे इस तरह से आसानी से इडली सांचे से निकल जाती है ।
तैयार है ओट्स रवा / सूजी इडली खाने के लिए
इसे सांभर और गोले की चटनी के साथ सर्व करेंगे ।
No comments:
Post a Comment