Post Page Advertisement [Top]

सामग्री : -
 पनीर : 200 ग्राम
 सेंधा नमक : 1/4 चम्मच
 काली मिर्ची : 1/4 चम्मच
 धनिया पत्ती : 2 चम्मच
 हरी मिर्ची बारीक कटी : 2 चम्मच
 काजू टुकड़ी : 1/4 प्याला
 किशमिश : 1/4 प्याला 
हरी चटनी : 1/4 प्याला 
टमाटर सॉस : 1/4 प्याला 
अरारोट : 1/4 प्याला 
ऑयल / देसी घी : 1/4 प्याला

बनाने की विधि : -
पनीर को कद्दूकस कर लेंगे जिससे टिक्की बनाने में आसानी रहे ।
कद्दूकस करे हुए पनीर में काजू, किशमिश , तेल और अरारोट को छोड़कर सभी चीजें मिक्स कर लेंगे और इस मिश्रण को बराबर के 5 - 6 भागों में कर लेंगे , सभी के गोले बना लेंगे, अब एक गोला लेंगे और उंगली से उसमें बीच में छेद करेंगे और उसमें दो तीन टुकड़े काजू और किशमिश डाल देंगे वापस से पैक करेंगे और टिक्की की शेप दे देंगे सभी को इसी तरीके से बना लेंगे , अब इन बनाई हुई टिक्कीयों को अरारोट में हल्का रोल करेंगे , गैस पर तवा गर्म होने रखेंगे और हल्का घी या तेल उस पर लगाएंगे अब उस पर रखेंगे बनाई हुई टिक्की जब एक तरफ से सीख जाए उसे उलट देंगे और दूसरी तरफ से भी  हल्की चिकनाई लगा कर सेख लेंगे ,
दोनों तरफ से सुनहरा होने पर इसे गैस से उतार लेंगे और गरम गरम हरी चटनी और सांस के साथ सर्व करेंगे ।
विशेष :  यह बिना तला हुआ हेल्दी स्नैक है
इसमें प्रोटीन और कैल्शियम भरपूर मात्रा में होता है ।
झटपट बन जाता है

No comments:

Post a Comment

Bottom Ad [Post Page]

| Designed by Colorlib