काजू गुलकंद रोल /कोन
सामग्री : -
काजू : टुकड़ी : 1 प्याला भीगे हुए
चीनी : 1/2 प्याला
काजू टुकड़ी : 1/4 प्याला भरावन के लिए
गुलकंद : 2 - 3 चम्मच
देसी घी : 1 चम्मच
पिस्ता : 4 - 5
केसर दूध में भीगी हुई : 5 - 7 पत्ती
चांदी का बरक : 2
विधि : -
एक प्याला काजू की टुकड़ी को तीन-चार घंटे डूबते हुए पानी में भीगोना है ।
जब भीग जाए काजू को दो-तीन पानी से धो लेंगे इसका पानी निकाल देंगे और मिक्सी जार में दो से तीन चम्मच पानी डालकर इसका एक स्मूथ पेस्ट बनाएंगे ।
गैस पर रखेंगे एक कढ़ाई और इस काजू के पेस्ट को कढ़ाई में डालेंगे और चम्मच की सहायता से लगातार हिलाते जाएंगे 1-2 मिनट के बाद इस पेस्ट में चीनी भी डाल देंगे और लगातार हिलाते जाएंगे जब यह पेस्ट गाढ़ा हो जाए और कढ़ाई छोड़ने लगे तब गैस बंद कर देंगे और इसे ट्रांसफर कर लेंगे एक प्लास्टिक पर प्लास्टिक की सहायता से इसको थोड़ा और स्मूथ करेंगे
और इसको थोड़ा ठंडा होने देंगे।
जब तक काजू का पेस्ट ठंडा हो रहा है हम बना लेंगे इसमें भरावन की सामग्री।
अब 1/4 प्याला काजू टुकड़ी को मिक्सी में हल्का दरदरा कर लेंगे और एक प्याले में निकाल लेंगे ,इसमें तीन चम्मच गुलकंद और और लाल खाने वाला रंग मिला लेंगे ।
सब चीजों को अच्छे से मिक्स कर लेंगे और भरावन के लिए मिश्रण बना लेंगे और इसके छोटे-छोटे गोले बनाकर कोन की शेप दे देंगे
और प्लेट में रख लेंगे ।
काजू पेस्ट मैं से एक नींबू के आकार का पेस्ट निकालेंगे इससे हल्के हाथ कर कर करके एक गोला बना लेंगे और बेलन की सहायता से इसे गोल बेल लेंगे अच्छे से बनाने के लिए इसे कटर से या किसी ढक्कन से गोल कर लेंगे जिससे सारे रोल एक जैसे बने। अब इसे चाकू की सहायता से चार भागों में कट कर लेंगे
हर एक भाग का कौन बनाएंगे और उसमें गुलकंद वाला कोन भर देंगे हाथ की सहायता से अच्छा शेप भी बना देंगे ।
और एक प्लेट में लगाते जाएंगे
1 बरक का पैकेट लेंग और हर एक रोल पर हल्के हाथों से इस बरक को लगा देंगे।
आप चाहे तो बिना बरक के भी इसको बना सकते हैं
और केसर और पिस्ता से भी सजा सकते हैं
तैयार है हमारे काजू गुलकंद रोल /कोन
No comments:
Post a Comment