बड़े साइज के आलू : 2
नींबू : 1/2
मूंगफली गुले : 1 प्याला
काजू टुकड़े : 15 - 20
किशमिश : 15 - 20
सेंधा नमक : 1/2 चम्मच
काली मिर्च पाउडर : 1/2 चम्मच
तेल तलने के लिए
विधि - How to make Aloo Lachha Namkeen
आलू को धोकर छील लीजिए.
लच्छा बनाने के लिए मोटा वाला कद्दूकस लीजिए और प्याले में पानी भरकर ले लीजिए. कद्दूकस को प्याले में रखिए और एक-एक करके आलू कद्दूकस कर लीजिए.
आलू के लच्छों को अच्छे से धो लीजिए और दूसरे प्याले पर रखी छलनी में डाल दीजिए. लच्छों को एक बार और पानीें में डुबोकर अच्छे से धोकर छलनी में छान लीजिए. इनसे अच्छे से स्टार्च पानी में निकल जाएगा. इसके बाद, लच्छों को कपड़े पर डालकर तौलिए से अच्छे पौंछ लीजिए.
कढ़ाही में तेल गरम होने रख देंगे जब तेल मीडियम हॉट हो जाए तब जितने आलू लच्छा कढ़ाही में आ जाएं, उतने सिकने के लिए डाल दीजिए और लच्छों को मध्यम-तेज आंच पर तलने दीजिए. तेल में झाग बनने लगेंगे.
तेल से झाग कम होने के बाद, लच्छों को चम्मच से चला लीजिए और क्रिस्प होने तथा रंग बदलने तक फ्राय कर लीजिए. क्रिस्प होने के बाद, लच्छों को एक जाली वाली प्लेट में निकाल दीजिए या फिर छन्नी में ही थोड़ी देर रहने दीजिए इसके नीचे एक प्लेट या प्याला रख दे जिससे लच्छों में बचा हुआ तेल प्याली/प्लेट में निकल जाए. सारे आलू लच्छे इसी तरह तलकर तैयार कर लीजिए. एक बार के आलू लच्छा तलने में 5 से 6 मिनिट लग जाते हैं.
आलू लच्छा तलने के बाद, बचे हुए तेल में मूंगफली के दाने डाल दीजिए. इनको लगातार चलाते हुए मीडियम सिम गैस पर हल्का सा रंग बदलने तक तल लीजिए. मूंगफली तलकर तैयार हैं , इन्हें भी छलनी में डालकर एक्स्ट्रा तेल निकाल लीजिए, इन्हें तलने में 3 से 4 मिनिट का समय लगता है.
इसी तरह काजू और किशमिश मीडियम प्लेन पर 1 मिनट के लिए तल लेंगे ।
तली हुई सभी सामग्री एक प्याले में डालेंगे और अच्छे से मिक्स कर देंगे ।
इसमें सेन्धा नमक और काली मिर्च पाउडर डालकर अच्छे से मिला लीजिए.
क्रिस्पी और टेस्टी आलू लच्छा नमकीन तैयार है. इसे पूरी तरह से ठंडा होने के बाद किसी भी एयरटाइट डिब्बे में भरकर रख सकते हैं और पूरे 1 महीने तक खा सकते हैं. किसी भी व्रत के लिए यह व्रत वाली नमकीन बना सकते हैं.
सुझाव
लच्छों से पानी पूरी तरह सूखने के बाद ही इन्हें तलिए.
तेल बहुत ज्यादा गरम या ठंडा नही होना चाहिए.
No comments:
Post a Comment