Post Page Advertisement [Top]

पनीर टिक्का ओपन सैंडविच
मेरीनेशन सामग्री : -
अमूल पनीर : 200 ग्राम
अमूल दही बंधा हुआ : एक प्याला
पाव भाजी मसाला  : 1 चम्मच
नमक : स्वादअनुसार
काली मिर्च पाउडर : 1/2 चम्मच
कसूरी मेथी : 1/2 चम्मच

टिक्का के लिए : -
ब्राउन ब्रेड स्लाइस 4
अमूल बटर  : 2 - 3 चम्मच
हरी चटनी  : 1/2 प्याला
अमूल पनीर मैरिनेटेड : 16 चौकोर 
शिमला  : 16 चौकोर टुकड़े
टमाटर : 16 चौकोर टुकड़े
अमूल चीज टुकड़ों वाली : 1/2 प्याला
पाव भाजी मसाला : 1 छुटकी
नमकीन वाली हरी चटनी के लिए ले 
नमकीन भुजिया : 3/4 प्याला
धनिया पत्ती : 1/2 प्याला
पुदीना : 1/4प्याला
हरी मिर्च : दो
नमक : स्वाद के अनुसार
नींबू का रस : 1/2

विधि
सबसे पहले दही को छलनी में डालकर उसके नीचे कटोरी रखकर पानी झरने रख देंगे इसे फ्रीज में रखेंगे इससे दही खट्टा नहीं हो । 
करीब 1 घंटे में तैयार होगा
इस तरह हमें गाड़ा बंधा हुआ दही मिल जाएगा ।
गाड़ा बंधा हुआ दही एक प्याले में डालेंगे 
फिर गाड़े दही में सारे मसाले डाल देंगे ।
और पनीर शिमला टमाटर चौकोर कटे हुए भी इसमें डाल देंगे ।
सभी चीजों को गाड़े दही में अच्छे से मिक्स कर लेंगे यानी मैरीनेट कर लेंगे और आधे घंटे के लिए मेरीनेशन के लिए छोड़ देंगे ।
यदि आधे घंटे से ज्यादा रखें तो आप इसे फ्रीज में रख दें जिससे दही खट्टा नहीं हो ।
नमकीन चटनी बनाने की सारी सामग्री मिक्सी जार में डालेंगे और चटनी बना लेंगे ।
अब ब्राउन ब्रेड की एक स्लाइस लेंगे और उसके चार टुकड़े करेंगे और इसी तरह सभी ब्रेड के 4 साइज कर लेंगे, 
अब बेकिंग ट्रे को बटर से ग्रीस कर लेंगे ।
हर एक ब्रेड पर दोनों तरफ बटर लगा देंगे ।
और इन सब ब्रेड को बेकिंग ट्रे में रख देंगे ।
बटर के ऊपर भुजिया वाली चटनी लगा देंगे ।
चटनी के ऊपर पनीर टुकड़ा बीच में और दोनों तरफ शिमला मिर्च और टमाटर लगा देंगे ।
इसके ऊपर चीज डाल देंगे ।
माइक्रोवेव 180 डिग्री पर प्रीहिट करेंगे । 
जब माइक्रोवेव प्रीहिट हो जाए,
तैयार बेकिंग ट्रे को माइक्रोवेव में रखेंगे
स्लाइस को 10 मिनट के लिए बेक करेंगे ।
इसे 10 मिनट ग्रिल भी कर सकते हैं ।
और नॉनस्टिक तवे पर भी ढककर बना सकते हैं ।
10 मिनट के बाद निकाल लेंगे और सर्विंग प्लेट में सर्व कर देंगे ,
ऊपर से डालेंगे थोड़ा पाव भाजी मसाला और पुदीने की पत्ती से सजा दे ।
नमकीन वाली हरी चटनी के साथ सर्व करेंगे ।
तैयार हमारा पनीर टिक्का ओपन सैंडविच
गरम गरम स्टार्टर के रूप में हम इसे सर्व कर सकते हैं ।
ब्रेड को हम मनचाहे शेप में काट सकते हैं ।

No comments:

Post a Comment

Bottom Ad [Post Page]

| Designed by Colorlib