Post Page Advertisement [Top]

क्रंची मूंग पनीर शूटर 

पनीर मेँ अधिक मात्रा में प्रौटीन
व कई मिनरल्स होते हैं। इसके
साथ शिमला मिर्च, टमाटर, मूंग
दाल , ओट्स जैसी चीजों का मेल करके
खाना सैहत्तमंद होता है।


सामग्री : 
मूंग दाल : 1 कटोरी, 
ओट्स : 1/4 प्याला
टमाटर : 1 चौकोर टुकड़ों में 
शिमलामिर्च : 1चौकोर टुकड़ों में 
अमूल पनीर : 200 ग्राम चौकोर टुकड़ों में कटे
लालमिर्च पाउडर : 1/2 चम्मच
आमचूर पाउडर : 1/2 चम्मच 
सौंफ दरदरी : 1/2 चम्मच 
नमक : 1/2 चम्मच 
गरममसाला : 1/4 चम्मच 
हरी मिर्च : 2
अदरक पेस्ट : 1/2 चम्मच 
हरा घनिया बारीक कटा
दूथ पिक्स 8 - 10
अमूल बटर एक पैकेट

ऐसे बनाएं :
 मूंग दाल को 2-3
घंटे भिगोएं। फिर थोड़ा पानी डाल देंगे 
फिर थोड़ा ओट्स बचा कर बाकी के ओट्स भी मिक्सी में डाल देंगे
और साथ ही में दो हरी मिर्ची अदरक थोड़ा धनिया भी डाल देंगे और पेस्ट बना लें।
अब उसमें सभी मसाले मिला दें।
'पनौर, शिमला मिर्च और टमाटर
के टुकड़ों को एक-एक कर टूथ
पिक्स में थोड़ी-थोड़ी दूरी पर लगा दें। 

इसके बाद इसको मूंग की
दाल पेस्ट में डालकर लपेट लें।
और साथ ही बचे हुए ओट्स में भी लपेट लें
माइक्रोवेव को 200 डिग्री पर  प्रीहिट होने रख दें ।
तैयार करके सभी को अमूल बटर से ग्रीस करी हुई बेकिंग ट्रे में रख लेंगे ।
अब बेकिंग ट्रे को प्रिहीटेड ओवन में रखेंगे और 10 मिनट के लिए या फिर क्रिस्पी होने तक बेक कर लेंगे
ट्रै से निकाल कर एक प्लेट मे निकाल लें और ऊपर से
चाट-मसाला डाल दें। अब तैयार
है मूंग पनीर शूटर ।
इसे अमूल दही से बनी घनिया पुदीना चटनी और टॉमेटो-सॉस के साथ परोसें।
हेल्दी टेस्टी पार्टी स्टार्टर तैयार है

इन्हें डीप फ्राई भी कर सकते हैं ।
और शैलो फ्राई भी कर सकते हैं  ।
इन्हें यरफ्रायर भी कर सकते हैं

No comments:

Post a Comment

Bottom Ad [Post Page]

| Designed by Colorlib