Post Page Advertisement [Top]

कुकुंबर चिल्ली मॉकटेल
सामग्री : -
खीरा एक मीडियम साइज
लाल मिर्च पाउडर : 1/4 चम्मच
चीनी : 1/2 कप
सौंफ : 1/2 चम्मच
काला नमक : 1/4 चम्मच
भुना पिसा जीरा : 1चुटकी
चाट मसाला : 1/2 चम्मच
एक नींबू की स्लाइस
विधि : -
नॉन स्टिक पैन में चीनी डालेंगे और उसमें डालेंगे डेढ़ कप पानी जब पानी में उबाल आ जाए उसमें डालेंगे सौंफ और 2 मिनट तक और पकाएंगे ।
गैस बंद कर देंगे और इस पानी को छलनी की सहायता से छान लेंगे , और इसे ठंडा होने देंगे ।
कुकुंबर को टुकड़ों में कर लेंगे और मिक्सर जार में डालेंगे और इसमें डालेंगे मिर्ची पाउडर ,काला नमक ,भुना जिरा और चाट मसाला और पीस लेंगे , इस बनाए हुए पेस्ट को छलनी की सहायता से छान लेंगे ।
एक प्लेट में थोड़ा मिर्ची पाउडर, चाट मसाला और भुना पिसा जीरा ,काला नमक डाल लेंगे।
अब जिस ग्लास में हमें मॉकटेल सर्व करना है उस गिलास पर ऊपर की ओर नींबू की स्लाइस से नींबू लगा देंगे
लगाए हुए नींबू के गिलास को हम मसाले वाली प्लेट पर हल्का उल्टा लगा लेंगे जिससे मसाला नींबू के रस पर चिपक जाए
यानी ग्लास के किनारे पर नींबू का रस और मसाला लग जाए
अब इस ग्लास में डालेंगे सबसे पहले बर्फ के टुकड़े और उसमें डालेंगे कुकुंबर का पेस्ट फिर उसमें डालेंगे सौंफ वाला पानी और अंत में डालेंगे सोडा वाटर तैयार हो गया हमारा हेल्दी टेस्टी कुकुंबर चिली मॉकटेल
इसे सजा देंगे कुकुंबर की रिबन स्लाइस और रेड चिली से
कुकुंबर के फायदे
कुकुंबर हमारे डाइजेशन के लिए बहुत ही अच्छा होता है हमारी त्वचा में चमक भी लाता है और याददाश्त भी अच्छी करता है विटामिन ए से भरपूर होता है
हेल्दी ड्रिंक्स है

No comments:

Post a Comment

Bottom Ad [Post Page]

| Designed by Colorlib