Post Page Advertisement [Top]

सामग्री : -
मखाना एक कटोरी ,देसी घी दो बड़े चम्मच, काजू दो चम्मच ,किशमिश दो चम्मच ,हींग 1/4 चम्मच, जीरा 1/2 चम्मच , सेंधा नमक 1/2 चम्मच,मिर्ची पाउडर 1/2 चम्मच ,धनिया पाउडर 1-1/2 चम्मच ,हल्दी पाउडर 1/4 चम्मच , दही 2 चम्मच टमाटर पिसे हुए 3,  हरी मिर्च कटी हुई 2 चम्मच ,धनिया पत्ती 2 चम्मच ,मलाई 2 चम्मच ,कसूरी मेथी थोड़ी I

विधि :-
एक पैन मैं थोड़ा सा घी डालेंगे और गर्म हो जाने पर उसमें मखाने सेक लेंगे ,मखाने सिख जाने पर उन्हें एक बाउल में निकाल लेंगे,वापस से पैन में एक बड़ा चम्मच के करीब घी डालेंगे और गर्म हो जाने पर उसमें सबसे पहले हींग फिर जीरा और लाल मिर्च डालकर टमाटर की प्यूरी डाल देंगे और बाकी मसाले भी उसमें डाल देंगे फिर उसमें फेटा दही भी डाल देंगे दही को लगातार चम्मच की सहायता से हिलाते जाएंगे जब तक कि उबाल नहीं आ जाए और धीमी आंच पर कुछ मिनट के लिए पकने देंगे फिर फेटी हुई मलाई भी डाल देंगे और अच्छे से मिला लेंगे,फिर एक 2 मिनट के लिए ग्रेवी को पकाएंगे और अंत में कसूरी मेथी मसल कर उस में डाल देंगे अब एक बाउल में निकाल लेंगे और धनिया मिर्ची मलाई से इसे सजा देंगे तैयार है , शाही मखाने की सब्जी I

No comments:

Post a Comment

Bottom Ad [Post Page]

| Designed by Colorlib