Post Page Advertisement [Top]

गुड की रोटी
सामग्री : -
आटा कटोरी : 1 प्याला
देसी घी : 1 चम्मच मोइन
देसी घी : 1/4 प्याला रोटी पर लगाने के लिए
गुड : 1/2 प्याला

बनाने की विधि : ,-
सबसे पहले गुड़ के टुकड़े करके गुड डूब जाए इतना पानी डालकर एक प्याले में भीगने रख देंगे , जब गुड पानी में घुल जाए तब हम इसे छलनी से छान लेंगे
एक दूसरे बर्तन में एक प्याला आटा लेंगे और इस आटे में एक चम्मच देसी घी डाल कर अच्छे से आटे को मसल लेंगे जिससे कि कि पूरे आटे में मिक्स हो जाए अब छाने हुए गुड़ के पानी से थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर आटा बना लेंगे ,कितना पानी लगेगा आटा लगाएंगे बाकी का पानी अलग रख देंगे ।
(आटे में मीठा सही रहेगा ।
आटा ज्यादा हार्ड नहीं लगाना है)
आटे में घी लगाकर 10-15 मिनट भीगने रख देंगे !
और बनाए हुए आटे में से एक लोई लेंगे
और चकले पर थोड़ा सा सुखा आटा डालकर बेलन की सहायता से एक रोटी बना लेंगे ।
जब तक रोटी बना रहे थे तवा भी गर्म कर लेंगे हल्के गर्म तवे पर बनाई हुई रोटी डालेंगे
रोटी को पहले साइड से थोड़ा हल्का सेखकर पलटे की सहायता से उलट देंगे, और 1 मिनट बाद रोटी पर आधी चम्मच देसी घी लगा देंगे
दूसरी साइड से थोड़ी ज्यादा सेकेगे
जब दूसरी साइड से अच्छी सीख जाए रोटी रोटी को उलट देंगे और उस तरफ भी घी लगा देंगे
आग मीडियम और सिम गैस पर दोनों तरफ से रोटी को सुनहरा होने तक सेक लेंगे ।
तैयार है हमारी गुड़ की रोटी
हमने यह रेसिपी हमारे बड़ों से सीखी है
घर में रखे सामानों से आसानी से बन जाती है
बहुत कम सम्मान से बनती है
बहुत कम समय लगता है इसको बनाने में
खाने में बहुत स्वादिष्ट होती है और साथ ही साथ बहुत हेल्दी भी होती है
इसको बनाकर आप स्टोर भी कर सकते हैं
छोटी या बड़ी भूख में आप इसको खा सकते हैं
एक बार बनाकर जरूर से देखिए स्वयं और परिवार को स्वस्थ रखें

मेरा उद्देश्य शाकाहार को बढ़ाना है

No comments:

Post a Comment

Bottom Ad [Post Page]

| Designed by Colorlib