Post Page Advertisement [Top]

सामग्री :-
आटा बनाने के लिए :
आटा गेहूं : 1 कटोरी
 नमक : 1/2 चम्मच 
तेल : 1/2 कटोरी (पराठे के लिए)
 मटर के छिलकों का मसाला बनाने के लिए :-
 मटर के छिलके : 1 कटोरी
बेसन : 1/2 कटोरी
 हींग :1/4 चम्मच
 नमक : 1/2 चम्मच
 लाल मिर्च पाउडर : 3/4 चम्मच
 गरम मसाला :1/4 चम्मच
सौंफ : 1/2 चम्मच
आमचूर पाउडर : 1/2 चम्मच
 काला नमक : 1/4 चम्मच
 तेल : 1 बड़ी चम्मच
धनिया पत्ती : 2 चम्मच
हरी मिर्ची बारीक कटी : 2 चम्मच
 अदरक बारीक गिसी : 2 चम्मच
मटर के छिलके के पराठे बनाने की विधि : -
मटर फली में से मटर निकाल लेंगे और उसके छिलके से भी एक पतली परत निकाल लेंगे
अब जो सॉफ्ट वाला मटर का छिलका बचेगा उसे चाकू की सहायता से बारीक बारीक काट लेंगे । करीब एक कटोरी जितना ले लेंगे ।
 अब आटे में नमक डालकर पानी की सहायता से नरम आटा बना लेंगे ।
आटे को 10 - 15 मिनट भीगने रखेंगे ।
गैस पर चढ़ाएंगे पेन उसमें डालेंगे एक बड़ा चम्मच तेल और उसमें डालेंगे बेसन इसे चम्मच से हिलाते हुए हल्का भूरा होने तक सेक लेंगे जब बेसन सीख जाए इसमें डालेंगे मटर के छिलके
और उन्हें भी चम्मच की सहायता से हिलाते हुए बेसन में मिक्स कर लेंगे लगभग 3- 4 मिनट तक इन्हें मिक्स करते हुए सेख लेंगे
बाकी सभी मसाले इसमें डाल देंगे और गैस बंद कर देंगे, मिश्रण को ठंडा होने देंगे।
अब बनाए हुए आटे में से एक नींबू के जितना लोई लेंगे
और सूखा आटा लगा कर इसे छोटी-रोटी जितना बेल लेंगे बेली हुई रोटी पर थोड़ा घी या तेल लगाएंगे और एक चम्मच के करीब मिश्रण उस पर डालेंगे
रोटी को पोटली जैसे बना लेंगे एक्स्ट्रा आटा निकाल देंगे ,
 फिर से सूखा आटा लगा कर रोटी जितनी रोटी बेल देंगे।
जब तक यह सब कर रहे थे
गैस पर तवा गर्म होने रख दिया था गरम तवे पर डालेंगे रोटी
जब रोटी एक तरफ से हल्की सीख जाए उलट कर दूसरी तरफ से सेखेंगे । और दूसरी तरफ तेल से चौपड़ देंगे
इस तरह पराठे को दोनों तरफ से तेल लगाकर सेख लेंगे
उतार कर टमाटर सॉस, हरी चटनी और दही के साथ के साथ
परोसेंगे ।
तैयार है मटर के छिलके के पराठे खाने के लिए

No comments:

Post a Comment

Bottom Ad [Post Page]

| Designed by Colorlib