Post Page Advertisement [Top]

बिना तेल के मिक्स अचार /मिक्स वेज पिकल 
सामग्री : -
विनेगर : 2 कप
पानी : 2 कप
चीनी : 1 कप
नमक : 3 चम्मच
तेजपत्ता :  एक
लौंग : 4 - 5
राई चम्मच : 3 चम्मच
गोभी टुकड़े : 1 कप
गाजर गोल कटी हुई : 1 कप
खीरा डाइस में कटा : 1 कप
लहसुन : 6 कली
अदरक टुकड़ों में : 8 - 10
ताजा हरी मिर्ची बारीक वाली : 4 - 5
ताजा लाल मिर्च बारीक वाली : 4 - 5

अचार बनाने का तरीका : -
गैस पर रखेंगे एक पैन उसमें डालेंगे विनेगर ,पानी चीनी और नमक ।
पानी में अच्छा सा उबाल आने देंगे ।
और गैस बंद कर देंगे ।
अब इसमें डालेंगे तेजपत्ता लॉन्ग और राई के दाने ।
फिर जब पानी थोड़ा गुनगुना रह जाए इसमें डालेंगे सभी सब्जियां साफ करी हुई ।
अब एकदम साफ सुथरे कांच के जार में डालेंगे यह सब्जी डाला हुआ सिरप ।
जार पर ढक्कन लगा देंगे
और इसे स्टोर करेंगे फ्रिज में
दो-तीन दिन बाद अचार खाने लायक हो जाएगा ।
इससे चार 6 महीने तक आसानी से खाया जा सकता है ।
बिना तेल के यह बहुत ही हेल्दी अचार है और सभी सब्जियों के साथ एकदम न्यूट्रिशस भी है
बनाना भी बहुत आसान है

No comments:

Post a Comment

Bottom Ad [Post Page]

| Designed by Colorlib