Post Page Advertisement [Top]

मूंगफली रोल मिठाई सामग्री : -मूंगफली : 1 कपइलायची : 4-5बादाम : 10 - 12पिस्ता : 10 - 12काजू : 10 - 12चीनी : 1/2 कप पानी : 1/4 कप लाल खाने वाला रंग : 4 - 5 बूंद चांदी का वर्क : 2 - 3एक बटर पेपरबनाने की विधि1. सबसे पहले कच्ची मूंगफली को पैन में डालकर अच्छे से 8:10 मिनट भून लेंगे उसके बाद उन्हें प्लेट में निकाल कर रख लेंगे।2 . मूंगफली जब ठंडी हो जाए तो उसका छिलका उतार लेंगेऔर मिक्सर जार में डालकर अच्छे से ग्राइंड कर लेंगे उसका एक अच्छा सा पाउडर बना लेंगे।(आप चाहे तो छिली हुई मूंगफली बाजार से भी ला सकते हैं) 3. अब एक पैन में चीनी और पानी डालकर एक उबाल आने तक पकाएंगे जैसे ही उबाल आने लगे और चासनी चिपचिपी सी हो जाए तो मूगफली का पाउडर उस में डालकर मिक्स कर लेंगे ।4. अब इसे धीमी आंच पर पकाएंगे जब तक मिश्रण पैन ना छोड़ने लगे जब मिश्रण पैन को छोड़ने लगे गैस बंद कर देंगे ।2 - 3 चम्मच मिश्रण अलग से निकाल लेंगे मिश्रण को ठंडा होने देंगे । और जब यह मिश्रण ठंडा हो जाए इसमें तीन चार बूंद लाल रंग की मिला देंगे ।5. बाकी बचे हुए मिश्रण में ड्राई फूड को टुकड़ों में करके मिक्स कर देंगे और इसका एक अच्छा सा चौकोर या गोल लंबाई में रोल बनाएंगे ।6. अब लाल वाली मिश्रण को बड़ा सा चोकोर बेल लेंगे फिर ड्राई फ्रूट वाले रोल को इस लाल चौकोर मिश्रण के बीच में रखेंगे और पूरा कवर कर लेंगे ।और थोड़ा अच्छा सा चोकोर शेप कर देंगे ।7. चांदीवाला वर्क सावधानी से इस पर लगा देंगे रोल को थोड़ी देर सेट होने रख देंगे ।जब रोल सेट हो जाए टुकड़ों में काट दीजिए और सर्व कर दीजिए ।तैयार है हमारे शानदार मूंगफली रोल मिठाईकिसी काजू रोल से कमनहींनोट : लाल रंग और चांदी का वर्क लगाना आपकी मर्जी पर है आप चाहे तो लगाए नहीं तो बिना इसके भी बना सकते हैं 

No comments:

Post a Comment

Bottom Ad [Post Page]

| Designed by Colorlib