Post Page Advertisement [Top]

खजूर दिया और पेड़े मिठाई
सामग्री : -
खजूर बीज निकले हुए : 1 प्याला
 दूध : 2 - 3 चम्मच
 बादाम : 15 -20
 पिस्ता : 20 - 22 
 काजू : 15 - 20
 देसी घी : 1  चम्मच
व्हाइट चॉकलेट :  1 प्याला
ऑरेंज कलर : 5 -7 बूंद

खजूर दिया मिठाई 
खजूर में से सभी बीज निकाल देंगे और थोड़ा सा दूध डालकर करीब 1 घंटे के लिए इन्हे भीगने रख देंगे
अब भीगे हुए खजूर को एक दो चम्मच दूध डालकर मिक्सी में पीस लेंगे
गैस पर रखेंगे एक पेन उसमें डालेंगे एक चम्मच देसी घी और डाल देंगे यह खजूर का बना हुआ पेस्ट
खजूर के पेस्ट को मीडियम और सिम गैस पर लगातार चलाते हुए गाढ़ा होने तक पकाएंगे ।
अब इस पेस्ट मे दरदरे बादाम पिस्ता और काजू भी डाल देंगे
और जब मिश्रण पेन से साइड छोड़ दे तब गैस बंद कर देंगे
जब मिश्रण हल्का ठंडा रह जाए
तब इसे मनचाहे आकार में बनाकर तैयार कर सकते हैं मैंने इसे दिए की शेप में बनाया है और पेड़े बनाए हैं
दीया बनाने के लिए सबसे पहले मिश्रण में से थोड़ा सा पीस निकालेंगे लगभग नींबू के आकार का और उसे गोल बनाएंगे और बीच में से खड्डा करते हुए उसे दिए की शेप देंगे इसी तरीके से सारे दिए बना लेंगे अब लगभग आधा प्याला व्हाइट चॉकलेट माइक्रोवेव में 30 सेकेंड के लिए मेल्ट कर लेंगे और जब वह रूम टेंपरेचर पर आ जाए थोड़ा थोड़ा सा हर एक दिए में डाल देंगे बादाम की कतरन को लंबी-लंबी काटेंगे और चाहे तो उस पर ऑरेंज रंग लगा सकते हैं  बत्ती का कलर देने के लिए और इन्हें लंबा-लंबा सेट कर देंगे चॉकलेट के ऊपर और 10 मिनट फ्रिज में रख देंगे और सर्व करेंगे।
तैयार है दिया शेप में मिठाई खजूर की
और एक रोल बनाकर उसको चाकू से कट करके भी इसे पेड़े नुमा बना सकते हैं
विशेष :
1.यह शुगर फ्री है तो डायबिटीज पेशेंट भी इसे आराम से खा सकते हैं ।
2.खजूर गर्म होते हैं तो सर्दियों में यह बहुत फायदेमंद होते हैं सर्दी जुकाम से राहत दिलाते हैं ।

No comments:

Post a Comment

Bottom Ad [Post Page]

| Designed by Colorlib