Post Page Advertisement [Top]

रवा उपमा उपमा सूजी उपमा एक पोस्टिक स्वादिष्ट और बनाने में बहुत ही आसान लोकप्रिय व्यंजन है इसे सुबह के नाश्ते में बनाया जाता है उपमा बनाने के लिए सबसे पहले सूजी को भुना जाता है
सूजी भुनने के लिए : -
सूजी : 1प्याला
तेल : 1 चम्मच 
( बिना तेल डाले भी भुन सकते हैं)
सामग्री उपमा : -
सूजी : 1 प्याला
तेल : 1बड़ा चम्मच
उड़द दाल भीगी : 1 चम्मच
चना दाल भीगी : 1चम्मच
हींग : 1चुटकी
राई : 1/2 चम्मच
जीरा : 1/2  चम्मच
करी पत्ता : 8 - 10
अदरक ग्रेटेड :  1/2 चम्मच
हरी मिर्च बारीक कटी : 1- 2
मटर :  2 चम्मच
काजू टुकड़ी : 10 - 12
गरम पानी :  3:30 प्याला
नमक : स्वादानुसार
नारियल बुरादा : 1 चम्मच
धनिया पत्ती : 2 चम्मच
नींबू का रस : 1 चम्मच
 उपमा बनाने की विधि : -
एक कढ़ाई या भारी तले वाले पैन में एक चम्मच घी या तेल गर्म करेंगे और उसमें सूजी डालेंगे।
सूजी को धीमी आंच पर लगातार चम्मच से हिलाते हुए हल्का भूरा होने तक भुनेगे, 4-5 मिनट का टाइम इसमें लगेगा जब सूजी भुन जाए इसे एक थाली में निकाल लेंगे ।
उसी कढ़ाई में एक बड़ा चम्मच तेल डालेंगे और उसे गर्म करेंगे इस गरम तेल में डालेंगे हींग, राई ,जीरा जब यह सब तड़कने लगे इसमें डालेंगे चना दाल ,उड़द दाल ,कड़ी पत्ता ,काजू टुकड़ी और इन्हें हल्का भूरा होने तक भुन लेंगे।
अब किसी हुई अदरक कटी हुई हरी मिर्ची डाल देंगे
मटर भी डाल देंगे 1 - 2 मिनट भुन लेंगे।
नमक भी डाल देंगे और इसमें डालेंगे पहले से उबला हुआ पानी पानी में फिर से उबाल लेंगे और इसमें डालेंगे भुनी हुई सूजी धीरे-धीरे करके जिससे इसमें गुटले ना पड़े लगातार चम्मच से हिलाते रहना है।
जब मिश्रण गाढ़ा हो जाए सब चीजें मिक्स हो जाए डाल देंगे एक चम्मच के करीब खोपरे का बुरादा गैस बंद कर देंगे और सर्व कर देंगे किसी बाउल में
डालेंगे ऊपर से गरम मसाला ,धनिया पत्ती और नींबू का रस भी ।
और साथ में रखेंगे गोले की चटनी भी
तैयार है हमारा हेल्दी उपमा
नोट : -
1.सूजी को आप भुनकर भी रख सकते हैं और जब उपमा बनाना हो उसमें से थोड़ा सूजी निकालकर उपमा बना सकते हैं । यह भुनी हुई सूजी महीने भर तक चल सकती है ।
2.उपमा को और हेल्दी बनाने के लिए आप इसमें बहुत सारी सब्जियां भी डाल सकते हैं जैसे गाजर,शिमला मिर्च ,आलू ,टमाटर आदि ।
3.काजू की जगह मूंगफली भी डाल सकते हैं ।
4.आप इसे देसी घी में भी बना सकते हैं



No comments:

Post a Comment

Bottom Ad [Post Page]

| Designed by Colorlib