Post Page Advertisement [Top]

कितने लोगों के लिए : 4 - 5 
तैयारी का समय : 5 - 6 
पकाने का समय : 5 - 6
मैंगो से हम बहुत ही अच्छी पुडिंग बनाएंगे जो हम बिना जिलेटिन, बिना अगर अगर, बिना बेक किए हुए बनाएंगे 
फिर भी बनेगा बहुत ही टेस्टी और एकदम परफेक्ट आम डेजर्ट
सामग्री : -
पके आम : 2
दूध : 3/4 ग्लास + 2 चम्मच
चीनी : 1प्याला
कॉर्नफ्लोर : 3/4 प्याला
नीबू का रस : 1/2 चम्मच
विधि : -
लेंगे दो पके हुए आम कोई भी क्वालिटी ले सकते हैं
आम को धोकर उसका छिलका उतार लेंगे और टुकड़ों में काट लेंगे गुठली भी निकाल देंगे l
इन टुकड़ों को डालेंगे मिक्सी जार में और साथ ही में डाल देंगे 3/4 गिलास दूध और एक प्याला चीनी भी अच्छे से पीस लेंगे और इसका पल्प बना लेंगे।
अब गैस पर रखेंगे एक कढ़ाई उसमें डालेंगे यह बनाया हुए पल्प और चम्मच की सहायता से इसे लगातार हिलाते हुए थोड़ा गाढ़ा करेंगे गैस फुल रखना है ।
जब पल्प थोड़ा गाढ़ा हो जाए गैस को सिम करेंगे और एक कटोरी में कॉर्न फ्लोर में दो-तीन चम्मच दूध डालकर उसका एक घोल बनाएंगे और डाल देंगे लगातार हिलाते हुए आम के पल्प में ,जोकि गैस पर रखा है और गाढ़ा होने तक पकाएंगे। अब इसमें डाल देंगे आधे नींबू का रस और अच्छे से मिला लेंगे ।
गरम-गरम को ही मोल्ड्स में डाल देंगे सेट होने और जब यह रूम टेंपरेचर पर आ जाए इसे फ्रिज में रख देंगे ठंडा होने के लिए कम से कम 1 घंटे के लिए या जब तक यह सेट नहीं हो जाए ।
जब यह सेट हो जाए मोल्ड से बाहर निकालेंगे
इसे आम के टुकड़े और पुदीना पत्ते या आप जैसे चाहे सजा सकते हैं।
और सर्व कर देंगे ।
तैयार है हमारी शानदार मैंगो पुडिंग
नोट : 
1.पुडिंग अगर ज्यादा गाड़ी हो जाए तो आप उसमें वापस थोड़ा सा दूध मिलाइए और हल्का पतला कर सकते हैं।
2.और थोड़ा पतला रह जाए तो उसे और पका लीजिए और गाढ़ा कर लीजिए।
3.मोल्ड में डालते हुए इसकी कंसिस्टेंसी पोरिंग होनी चाहिए।
4.गरम गरम ही मोल्ड्स में डालिए l






No comments:

Post a Comment

Bottom Ad [Post Page]

| Designed by Colorlib