विधि -
मावा, पनीर और मैदा को एक चौड़े और बड़े बर्तन में रखकर तब तक मलें जब तक कि वह नरम, चिकना गूथे हुये आटे जैसा न लगने लगे. गुलाब जामुन बनाने के लिये मावा तैयार है.
तैयार मावा से थोड़ा सा मावा ( करीब एक छोटी चम्मच ) अंगुलियों की सहायता से निकालिये, उसे हथेली पर रखकर चपटा करके 3-4 काजू के टुकड़े और एक किशमिश उसमें भरने के लिये उसके ऊपर रखें. मावा को चारों ओर से उठा कर काजू किशमिश को मावा के अन्दर बन्द कर दीजिये, अब दोनों हथेलियों के बीच रख कर गोल करिये, मावा का गोला अच्छी तरह बन जाने के बाद प्लेट में रख लीजिये. सारे गोले इसी तरह तैयार कर लीजिये.
कढ़ाई में घी डाल कर गरम कीजिये. गुलाब जामुन तलने से पहले टैस्ट कर सकते हैं(एक गुलाब जामुन को घी में डाल कर तलें यदि गुलाब जामुन घी में फट रहा है, तब गुलाब जामुन के मावा में थोड़ा मैदा और मिलायें).
3-4 गोले, कढ़ाई में डालें और तलें ( गैस की फ्लेम धीमी रखें. गुलाब जामुन को तलते समय उस पर कलछी न लगायें बल्कि गरम गरम घी उसपर कलछी से डालें और ब्राउन होने के बाद हल्के से हिला हिला कर तलें, गुलाब जामुन के चारों तरफ ब्राउन होने तक तल लीजिये. तले गुलाब जामुन कढ़ाई से निकाल कर प्लेट में रखिये.
नोट:
1. यदि गुलाब जामुन घी में फट रहे हों या फिर ज्यादा नरम हों तो थोडा सा मैदा मावा के आटे में मिलाकर अच्छी तरह मल लें.
2. यदि गुलाब जामुन ज्यादा सख्त बन रहे हों तो मावा के आटे में थोड़ा सा ( 1-1 1/2 टेबल स्पून ) दूध मिलाकर अच्छी तरह मल लें.
पालक
पालक (Spinach) - 500 ग्राम
चीनी -आधा छोटी चम्मच (यदि आप चाहें
रिफाइन्ड तेल - 2- 4 टेबिल स्पून
हींग - 1- 2 पिन्च
जीरा - आधा छोटी चम्मच
हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
कसूरी मेंथी - 2 छोटी चम्मच ( यदि आप चाहें, डंडियाँ हटा कर प्रयोग करें )
टमाटर - 2- 3
हरी मिर्च - 2
अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा
बेसन - 2 छोटे चम्मच
क्रीम या मलाई - 2 टेबिल स्पून
लाल मिर्च - 1/4 छोटी चम्मच से कम (यदि आप चाहें)
नमक - स्वादानुसार (एक छोटी चम्मच)
गरम मसाला - एक चौथाई छोटी चम्मच
पालक की डंडियाँ तोड़ कर हटा दीजिये, पत्तों को अच्छी तरह 2 बार धो कर एक बर्तन में डालिये, चौथाई कप पानी और चीनी डाल दीजिये, ढक कर उबालने रख दीजिये, 5-6 मिनिट में पालक उबल जाता है. गैस बन्द कर दीजिये.
टमाटर को धोइये,टुकड़ों में काटिये. हरी मिर्च के डंठल तोड़िये,धोइये. अदरक को छीलिये, धोइये और 3-4 टूकड़े कर लीजिये. इन सबको मिक्सी से बारीक पीस लीजिये.
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये. गरम तेल में हींग और जीरा डाल दीजिये. जीरा भुनने के बाद, हल्दी पाउडर और कसूरी मैथी डालिये, अब बेसन डाल कर थोड़ा सा भूनिये, इस मसाले में टमाटर, अदरक, हरी मिर्च का पेस्ट डाल दीजिये और मसाले को 2 मिनिट भूनिये, क्रीम या मलाई डालिये और मसाले जब तक भूनिये तब तक मसाले के ऊपर तेल न तैरने लगे.
उबाले गये पालक को ठंडा होने के बाद मिक्सी से बारीक पीस लीजिये, पालक के पेस्ट को भुने हुये मसाले में मिला दीजिये. तरी में उबाल आने के बाद गुलाब जामुन डाल दीजिये, 2 - 3 मिनिट ढककर, धीमी आग पर पकाइये. गैस बन्द कर दीजिये. गुलाब जामुन की सब्जी तैयार है.गुलाब जामुन की सब्जी में गरम मसाला और नीबू का रस मिला दीजिये.
गुलाब जामुन की सब्जी को प्याले में निकालिये. एक छोटी चम्मच मलाई डाल कर सजाइये. गरमा गरम सब्जी चपाती या नान के साथ परोसिये और खाइये.
नोट
अगर आप सब्जी में प्याज डालना चाहते हैं, तब एक प्याज को छोटा छोटा कतर कर, जीरा भूनने के बाद तेल में डाल कर हल्का ब्राउन होने तक भून लीजिये, और इसके बाद उपरोक्त तरीके से गुलाब जामुन की सब्जी बना लीजिये.
गुलाब जामुन चाशनी में नहीं डाले|

No comments:
Post a Comment