Post Page Advertisement [Top]



लोगों के लिए : 3 - 4
तैयारी का समय : 5 - 6 मिनिट
कुकिंग टाइम : 5 - 6 मिनिट
फिरनी को आम के साथ एक नए फ्लेवर में बनाया जाए तो यह एकदम अलग जायके का बहुत ही बेहतरीन डेजर्ट बन जाएगा जिसे आप ठंडा ठंडा या चाहे तो गरम भी सर्व कर सकते हैं फलों का राजा आम हम सभी को बहुत पसंद होता है और हर रोज हम इसे किसी न किसी रूप में खाना पसंद करते हैं और अगर कुछ नए जायके में मिल जाए तो बहुत अच्छा लगता है तो आज मैं बताती हूं आपको आम से फिरनी बनाना

सामग्री : - 
आम पके : 2
चावल : 4 चम्मच
चीनी : 1/2 प्याला
दूध : 1किलो
पुदीना पत्ती
विधि : - 
चावल को एक प्याले में डूबते हुए पानी में 15 -20 मिनट भिगो देंगे, 2 आम लेंगे पके हुए अच्छे क्वालिटी के उन्हें टुकड़ों में काट के मिक्सी में पीस लेंगे और पल्प बना लेंगे ।
चावल भी मिक्सी में थोड़ा(दो चम्मच) पानी डालकर दरदरा पीस लेंगे
पेन में डालेंगे 1 लीटर दूध , जब दूध में उबाल आ जाए तब उसमें डालेंगे पिसे हुए चावल धीरे-धीरे करके और लगातार हिलाते भी जाएंगे जिससे फिरनी में घुटले नहीं पढ़े चार पांच मिनट तक पकाएंगे, जब तक चावल पक जाए फिर उसमें डालेंगे चीनी, और चीनी को भी अच्छे से पका लेंगे ,फिर उसमें डाल देंगे आम का बनाया हुआ पल्प ,थोड़ा मिक्स करेंगे और गैस बंद कर देंगे ,सर्व कर लेंगे मिट्टी वाले बर्तन में,आप चाहे तो किसी दूसरे बर्तन में भी इसे सर्व कर सकते हैं ।
सजा देंगे कुछ मैंगो के टुकड़ों से और पुदीना पत्ती से आप चाहे तो ड्राई फ्रूट भी डाल सकते हैं ।
तैयार है हमारी मैंगो फिरनी

No comments:

Post a Comment

Bottom Ad [Post Page]

| Designed by Colorlib