Post Page Advertisement [Top]

सामग्री : -
 बेसन : 1/2 प्याला
 दूध : 1/2 प्याला 
चीनी : 1 प्याला 
देसी घी : 1- 1/2 प्याला
 इलायची : 4 - 5
 बादाम कतरन : 5 - 7 
पिस्ता कतरन : 5 - 7
एक प्याला लेंगे उसमें पहले बेसन ,दूध ,चीनी ,देसी घी सभी को मिलाकर एक घोल बना लेंगे ।
अब गैस पर रखेंगे एक कढ़ाई उसमें यह मिश्रण डाल देंगे और एक चम्मच या बीटर की सहायता से लगातार हिलाते जाएंगे, जब मिश्रण में जाली पड़ जाए और वह घी छोड़ने लगे गैस बंद कर देंगे और पहले से ग्रीस किए हुए एक बर्तन में इस मिश्रण को डाल देंगे ।
तुरंत बर्फी जैसा निशान लगा लेंगे और जब ठंडा हो जाए तो इसमें से मैसूर पाक के पीस निकाल लेंगे इसे 15 - 20 दिन तक आराम से खाया जा सकता है
ठंडा करके किसी बर्तन में रख लीजिए और जब मन हो तब निकाल कर खा लीजिए ।
तैयार है हमारी आसान और जल्दी बनने वाली मैसूर पाक की रेसिपी ।
नोट :  मैसूर पाक जब बन जाए और उसमें घी ज्यादा लगे तो आप उसे अलग से निकाल लीजिए ।

No comments:

Post a Comment

Bottom Ad [Post Page]

| Designed by Colorlib