Post Page Advertisement [Top]

तैयारी का समय : 20 मिनट
पकाने का समय : 20 मिनट
कुल समय : 40 मिनिट 
कितने लोगों के लिए : 4 सर्विंग
कोर्स : स्नेक्स
पाक शैली : भारतीय
पिनव्हील समोसा रेसिपी l समोसा पिनव्हील l आलू समोसे l आलू बाकरवड़ी पारंपरिक आलू समोसा रेसिपी को तैयार करने का एक अनोखा और आकर्षक तरीका जिसे हम किसी भी पार्टी में स्टार्टर के रूप में भी सर्व कर सकते हैं या फिर चाय के साथ में एंजॉय कर सकते हैं यह उन लोगों के लिए भी आसान है जिन्हें समोसा की शेप देने में प्रॉब्लम होती है घर में ही समोसा बना कर खाना चाहते हैं ।
हम समोसा रोल भी बोल सकते हैं ।
कभी-कभी ऐसा होता है हम बाजार से समोसा लाने में आलस करते हैं और कभी किसी कारण से बाजार में समोसा अवेलेबल भी नहीं हो पाता
हमें समोसा घर में ही बनाना पड़ता है और समोसे को आसानी से कैसे बनाया जाए ।
प्रॉपर समोसा की शेप देने में कई बार आलस महसूस होता है और अलग-अलग समोसा को शेप देने में टाइम भी ज्यादा जाता है इस तरीके से एक ही बार में हम बहुत सारे समोसे बना सकते हैं।
इन्हें हम सूखे आलू की सब्जी से और ठंडी रोटी से भी बना सकते हैं।
अगर कुछ भी करने का मन नहीं हो और कुछ हेल्दी खाना हो तो आप इसे ठंडी रोटी से भी बना सकते हैं
हम आपको बताते हैं मैंने कैसे पिनव्हील समोसा 
बनाया है
पिनव्हील समोसे में लगने वाली सामग्री : -
आटा के लिए : -
मैदा : 1कप
रवा /सूजी : 2 चम्मच
नमक : 1/2 चम्मच
अजवाइन : 1/2चम्मच
तेल मोइन : 2 चम्मच 
पानी : 1/4 कप,गूथने के लिए

सामग्री :  आलू का मसाला
आलू उबले हुए : 2
मटर : 2 चम्मच 
हरी मिर्ची बारीक कटी : 2 चम्मच
धनिया पत्ती बारीक कटी : 2 चम्मच
हींग : 1 चुटकी
नमक :1/4 चम्मच 
काला नमक : 1/4 चम्मच 
लाल मिर्च पाउडर  : 1/2 चम्मच
हल्दी पाउडर : 1/4 चम्मच
गरम मसाला :1/4 चम्मच
सौफ : 1/2 चम्मच
आमचूर पाउडर :1/4 चम्मच 
तेल तलने के लिए

अन्य सामग्री : -
धनिया पुदीना चटनी
इमली वाली मीठी चटनी
दही फेटा हुआ
0 नंबर सेव /नमकीन 
धनिया पत्ती
बनाने की विधि : -
सबसे पहले एक बड़े प्याले में डालेंगे मैदा, सूजी,अजवाइन ,नमक और मोइन वाला तेल ।
सभी को अच्छे से मिला लेंगे।
पानी डालकर सख्त आटा गूंथ लेंगे।
थोड़ी चिकनाई लगा देंगे।
पतले कपड़े से या किसी बर्तन से ढककर 15-20 मिनट रख देंगे।
आलू की स्टफिंग तैयार कर लेंगे ।
उबले हुए आलू लेंगे इन्हें या तो मैच कर लेंगे हाथ से या किसी कद्दूकस से कद्दूकस कर लेंगे।
इसमें डालेंगे उबले हुए मटर।
इसमें भरावन की सभी सामग्री मिला देंगे।
जब तक हमारा आटा भी भीग चुका होगा
इसे वापस थोड़ा सा तेल लगा कर एक सार कर लेंगे
अब चकले पर थोड़ा सा सुखा मैदा डालेंगे और उस पर गूथा हुआ आटा रखकर बेलन की सहायता से पराठा जैसा एक बड़ी सी रोटी बना लेंगे।
अब तैयार आलू स्टफिंग को पूरी रोटी पर समान रूप से फैला देंगे ।
एक साइड से रोटी को रोल करेंगे।
रोल एकदम सख्त होना चाहिए।
अब इस रोल के आधा इंच टुकड़ों में या इच्छा अनुसार टुकड़ों में काट लेंगे।
अब एक स्लाइस लेंगे और धीरे से चपटा करेंगे ।
जिससे  पिनव्हील समोसे को गोल आकार दिया जा सके ।
1/4 कप पानी के साथ 2 टेबलस्पून मैदे को मिलाकर एक स्मूथ पेस्ट बना लेंगे ।
बनाए हुए पिन व्हील समोसे को मैदा के घोल में अच्छे से डुबो लेंगे और तुरंत गरम तेल में डाल देंगे।
तेल मीडियम हॉट होना चाहिए।
गैस को मीडियम और सिंम पर रखना है।
दोनों तरफ से सुनहरा होने तक 
सेक लेंगे।
जब दोनों तरफ से सुनहरा हो जाए तो निकाल लेंगे एक जाली वाली चम्मच से तेल झाड़ते हुए पेपर नैपकिन पर ।
और सर्व करेंगे हरी चटनी, मीठी चटनी के साथ और डाल देंगे थोड़ा सा दही भी ऊपर से जीरो नंबर की नमकीन ,धनिया पत्ती डालेंगे।
तैयार है हमारे पिनव्हील समोसे
विशेष नोट : 
1. आप इसे किसी और स्टफिंग के साथ भी बना सकते हैं।
2. आप इसे माइक्रोवेव में 180 डिग्री पर 15 - 20 मिनट के लिए बेक भी कर सकते हैं l
3. बिना दही और नमकीन के भी आप इसे सर्व कर सकते हैं
4. ठंडी रोटी से भी आप इसे बना सकते हैं
5. आलू की सूखी सब्जी से भी ट्राई कर सकते हैं
मिनी समोसे की रेसिपी भी आप देख सकते हैं 
Bharti's Cuisine

1 comment:

Bottom Ad [Post Page]

| Designed by Colorlib