विधि : बादाम को ४-५ घंटे/रातभर डूबते हुए पानी में भिगो देंगे ,फिर उसके चिलके निकालकर मिक्सी में उसका पेस्ट बना लेंगे |
एक बर्तन में पानी डालेंगे और चीनी भी दाल देंगे फिर उसे चमचे की सहायता से हिलाते जायेंगे जब चीनी पिघल जाये उसमे टाटरी /साइट्रिक एसिड डाल देंगे और चम्मच से उसे मिला लेंगे फिर गैस बंद कर देंगे इस तरह चीनी को साफ कर लेंगे और छान से पानी छान लेंगे फिर इस पानी को फिर से एक बर्तन में डालकर एक दो उबाल आने तक उबाल लेंगे फिर उसमे बादाम पेस्ट डाल देंगे और उबाल आने तक पेस्ट को अच्छे से मिलाएंगे, गैस बंद कर देंगे ,अब इसमें केसर इलायची भी डाल देंगे ,ठंडा होने पे इसे किसी काच के सूखे और साफ बरनी /बोतल में डाल देंगे तैयार है बादाम शरबत |जब भी ठंडा पिने की इच्छा हो शरबत बना के पीजिये |
१.एक बड़ा गिलास शरबत बनाने के लिए बड़ा चम्मच शरबत डालनी होगी |
२.शरबत २/३ महीने तक स्टोर कर के रखा जा सकता है |
३.बर्तन को ठंडी जगह रखा जाना चाहिए |
४.इसे पानी /दूध दोनों के सात बना कर पी सकते है |

No comments:
Post a Comment