सामग्री : -
बादाम : 3/4 प्याला
काजू : 3/4 प्याला
पिस्ता : 1/4 प्याला
खसखस के दाने : 1/4 प्याला
तरबूज के बीज : 1/4 प्याला
सौंफ : 2 चम्मच
गुलाब की पंखुड़ियां : 1/2 प्याला
काली मिर्ची : 2 चम्मच
इलायची : 4 - 5
केसर : 8 - 10 धागे
जायफल पाउडर : 2 चुटकी
ठंडाई शेक विद आइसक्रीम : -
ठंडाई पाउडर : 2 चम्मच
दूध : 1 ग्लास
चीनी : 4 चम्मच
सजाने के लिए मेवे की कतरन : थोड़ी
बर्फ थोड़ी
वनीला आइसक्रीम एक स्कूप
Wish you happy Holi
my Friend
होली वैसे रंगो का त्यौहार है और रंग हमें सिखाते हैं
कि हम रंगों से सराबोर करते रहेl
ऐसे ही अपनी जिंदगी को खुशनुमा बनाते रहे और इसकी खुशबू हमेशा अपनी जिंदगी मैं महकाते रहे
होली पर गुजियां और ठंडाई का अच्छा मेल है l
आज मैं आपको बताऊंगी ठंडाई पाउडर बनाना और बताऊंगी इससे ठंडाई शेक बनाना
बिना दूध के भी आप ठंडाई शेक कैसे बना सकते है
यह भी मैं आपको बताऊंगी
कभी घर में दूध नहीं हो तब भी आप मिल्क पाउडर के साथ शेक बना सकते हैं
ठंडाई पाउडर दिमाग को बहुत ठंडक देता है
ठंडाई पाउडर से केक , मफिंस कुल्फी और बहुत से डेजर्ट भी बना सकते हैं l
जितने भी बीज है यह सभी हमारे भारतीय संस्कृति के अंग है
इन्हीं चीजों को मॉडिफाइड करके यूज़ किया जाता है
आजकल बच्चों को ठंडा ही नहीं पीनी होती है उन्हें कोल्ड ड्रिंक पीना होता है
हम ठंडाई को brain tonic नाम भी दे सकते हैं
और कूल ड्रिंक नाम भी दे सकते हैं
लेकिन हमें इन चीजों को हमेशा अपनी जिंदगी के साथ जोड़े रखना चाहिए और तरोताजा बने रहना है
ठंडाई पाउडर बनाने के लिए सभी चीजों को मिक्सी जार में डालेंगे और पल्स चलाते हुए इसका पाउडर बना लेंगे और पाउडर को ठंडा होने पर किसी एयर टाइट कंटेनर में भर कर स्टोर कर लेंगे और जब मन हो इससे शेक या शरबत बना सकते हैं
वैसे आप इसको इंस्टेंट भी बना सकते हैं लेकिन भीगने से इसके जो फायदे होते हैं उसका लाभ उठा सकते हैं
इसलिए अगर टाइम हो तो इसे भिगोकर ही बनाए
किसी भी गेस्ट को पाउडर को गिफ्ट के रूप में भी दे सकते हैं
ठंडाई का शरबत और गुजिया की बहुत सी रेसिपी आप मेरे चैनल पर देख सकते हैं और होली फेस्टिवल को एंजॉय कर सकते हैं
एक बार बनाकर जरूर देखिए
No comments:
Post a Comment