Post Page Advertisement [Top]


: - लौकी रिंग
बेसन : 3 - 4 चम्मच
लौकी रिंग : 3 - 4
कॉर्न फ्लोर : 1चम्मच
 नमक : 1/2 चम्मच
 लाल मिर्च पाउडर : 3/4 चम्मच
सौंफ : 1/2 चम्मच
 हींग : 1 चुटकी
गरम मसाला : 1/4 चम्मच
कॉर्निटोस नाचोज चींजी क्रश : 2 चम्मच
तेल तलने के लिए

सामग्री सैंडविच : -
 लौकी स्लाइस : 4 - 5
लौकी ग्रेटेड : 1प्याला
 बेसन : 3 - 4 चम्मच
नमक : 1/2 चम्मच
 लाल मिर्च पाउडर : 1/2 चम्मच
 हरी मिर्च बारीक कटी हुई : 1 चम्मच
अदरक घिसी हुई : 1 चम्मच
 धनिया पत्ती थोड़ी
गरम मसाला : 1/4 चम्मच
 हींग : 1चुटकी
तेल सेखने के लिए : 2 - 3 चम्मच
कॉर्निटोस मैक्सिकन टोमैटो : 2 चम्मच

सामग्री डीप : -
लौकी : 1/2 प्याला
एप्पल : 1/2 प्याला
धनिया पत्ती : 2 चम्मच
हरी मिर्च : 1-2 
अदरक : 1/2 चम्मच
चीनी : 3/4 चम्मच
नमक : 1/2चम्मच
 भुना जीरा : 1/2 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर : 1/4  चम्मच
 टमाटर : 2

विधि एक मोटी साइज की लौकी लेंगे और उसे अच्छे से धोकर छील लेंगे फिर उसके करीब 8 - 10 आधा आधा इंच के राउंडल्स काट लेंगे (गोल स्लाइस)
अब इन स्लाइस को हल्का नमक डालकर रख देंगे जिससे लोकी काली ना पड़े और हल्का नमक भी उसमें पैर जाए
अब चार-पांच लौकी से हम बनाएंगे रिंग जो कि हम गार्निशिंग के काम में लेंगे,
लौकी मे से किसी कटर ,कटोरी या ग्लास से बीच वाला पार्ट निकाल लेंगे यानी लौकी की रिंग बना लेंगे,
और एक प्लेट में रख लेंगे
अब तेल और क्रश कॉर्निटोस नाचोज चीज़ चिप्स के अलावा 
सभी सामग्री को एक बाउल में डालकर पकौड़ी से थोड़ा पतला घोल बना लेंगे घोल को 10 मिनट भिगने रख देंगे,
अब गैस पर एक पैन में तेल गरम होने रख देंगे,
और फिर लौकी रिंग लेंगे और उसे घोल में डालकर तुरंत निकालेंगे और कॉर्निटोस चिप्स रिंग पर लगा देंगे,
और गर्म तेल में डालकर सुनहरा होने तक तल लेंगे और निकाल लेंगे एक पेपर नैपकिन पर
तैयार है लौकी रिंग्स l
अब तैयार करेंगे लोकी के ओपन सैंडविच
एक प्याला के करीब हम लोकी घिस कर तैयार करेंगे
अब तेल और कॉर्नेटोस मैक्सिको  क्रश के अलावा,
एक प्याला में डालेंगे घिसी हुई लौकी और सभी सामग्री, और तैयार करेंगे एक मिश्रण बिना पानी डाले,
इस मिश्रण को लगाएंगे लौकी के कटे हुए राउंडल्स पर उसके ऊपर डाल देंगे क्रश कॉर्निटोस मैक्सिकन टोमेटो चिप्स ,तब तक गैस पर तवा गर्म होने देंगे और हल्का आयल ग्रीस करके हम इन ओपन सैंडविच को दोनों तरफ से गोल्डन ब्राउन होने तक सेक लेंगे
निकाल लेंगे एक प्लेट में इन्हें सर्व करेंगे
 लोकी एप्पल डीप के साथ
जो कि मैंने लौकी डीप की सभी सामग्री को मिक्सर ग्राइंडर में ग्राइंड करके तैयार किया है
तैयार है हमारे कॉर्निटोस से लौकी सैंडविच एंड रिंग

No comments:

Post a Comment

Bottom Ad [Post Page]

| Designed by Colorlib