सामग्री : -
मैदा : 1- 1/4 कप
चीनी पाउडर : 2 चम्मच
बेकिंग पाउडर : 1 चम्मच
बेकिंग सोडा : 1/2 चम्मच
वनीला एसेंस : 1 चम्मच
विनेगर : 1 चम्मच
कोको पाउडर : 1 चम्मच
रेड कलर : 1 चम्मच
तेल : 2 चम्मच
पानी/दूध : 1- 1/4 कप
एक बाउल लेंगे उसमें डालेंगे मैदा ,बेकिंग सोडा, बेकिंग पाउडर, चीनी ,तेल ,वनीला एसेंस ,कोको पाउडर ,रेड फूड कलर और बना लेंगे पानी / दूध की सहायता से लम्स फ्री बैटर अब बैटर को 8-10 मिनट के लिए साइड में रख देंगे और कढ़ाई को 2 मिनट के लिए फुल गैस करके प्रिहीट करेंगे
अब वोफल मेंकर लेंगे और उसे सब तरफ से तेल से ग्रीस कर लेंगे फिर बनाए हुए बैटर से वोफल मेंकर भर देंगे और एक एलमुनियम का बर्तन लेकर सांचा उसमें रखेंगे
अब सांचे को अल्मुनियम बर्तन समेत पहले से गरम कढ़ाई में स्टैंड के ऊपर रखेंगे और 12 से 15 मिनट के लिए हाईफ्लैम पर पक आएंगे टूथपिक की सहायता से या चाकू की सहायता से चेक कर लेंगे की हमारे वोफल पक गए क्या अगर टूथपिक में कुछ नहीं लगे तो गैस बंद कर देंगे और इन्हें ठंडा होने पर मोल्ड में से निकाल लेंगे ,फिर निकाले हुए वोफल को वापस एक कढ़ाई में क्रिस्पी होने तक सेक लेंगे और सर्व करेंगे वनीला आइसक्रीम ,चेरी ,बादाम ,अखरोट और चॉकलेट सॉस या वाइट सॉस के साथ या आप जैसे चाहे वैसे
तैयार है हमारे रेड वेलवेट वोफल वैलेंटाइन डे स्पेशल
No comments:
Post a Comment