अदरक का हलवा
सामग्री : -
अदरक पेस्ट : 50 ग्राम
दूध : 500 ग्राम
चीनी : 80 ग्राम
नारियल कद्दूकस : 1/2 प्याला
इलायची पाउडर : 4 - 5
काली मिर्च : चुटकी भर
सोंठ पाउडर : चुटकी भर
बादाम : 8 - 10
पिस्ता :10 - 12
किसमिस : 10 - 12
काजू :8 - 10
विधि : -
सबसे पहले एक कढ़ाई में दूध उबालने रख देंगे और दूध को हिलाते हुए लगभग आधा रहने तक उबाल लेंगे जब दूध आधा रह जाए तब उसमें अदरक का पेस्ट डालेंगे और उसे भी हिलाते हुए गाढ़ा होने तक पकाएंगे फिर इसमें चीनी डालेंगे और लगातार हीलाएंगे और गाढ़ा होने देंगे फिर देसी घी डालेंगे और बारी बारी से कद्दूकस किया हुआ नारियल, काजू, पिस्ता, बदाम ,काली मिर्च, सौठ डालकर अच्छे से मिलाएंगे और एक प्लेट में निकाल लेंगे सर्व करने के लिए ऊपर से काजू बादाम पिस्ता से सजा देंगे l
नोट इसे 15 - 20 दिन तक आराम से खाया जा सकता है
खांसी जुखाम मैं बहुत ही फायदेमंद
No comments:
Post a Comment