Post Page Advertisement [Top]

सामग्री :-
चावल उबालने के लिए : एक कप चावल, 2-3 छोटी इलायची, एक तेजपत्ता ,एक चम्मच नमक ,
[ ] पर्दा के लिए : 1 कप मैदा , 2 चम्मच मक्खन /देसी घी, 1/2 चम्मच नमक थोड़ा दूध l
सब्जियों के लिए : 2 बड़े चम्मच तेल ,2 प्याज बारिक कटे हुए ,दो चम्मच अदरक मिर्च paste ,1 कप गाजर छोटे क्यूब्स में कटी हुई ,आधा कप बींस कटी हुई, एक कप छोटे छोटे टुकड़ों में कटी हुई फूलगोभी आधा कटोरी स्वीट कॉर्न ,आधा कप मटर, एक कप दही ,डेट छोटा चम्मच नमक /स्वादानुसार,1/2 चम्मच गरम मसाला, 1/2 चम्मच लाल मिर्च ,सजाने के लिए एक प्याज slice में काटकर कुरकुरा होने तक तला हुआ , 1/ 4 कटोरी पोदीना ,2 बड़े चम्मच पिघला मक्खन या घी ,थोड़े से तिल काले और सफेद /खसखस l
विधि : -
1. सबसे पहले एक बर्तन में 8-10 कटोरी पानी ,तेजपत्ता, इलायची, नमक ,लोंग, डालकर उबालें फिर चावल डालें ,चावल लगभग 70% पक जाने तक उबालें, उबले हुए चावल में से पानी निकाल कर एक ट्रे में या थाली में फैलाकर भाप निकलने दे l बीच - बीच में कांटे या चम्मच से हिला ले जिससे चावल ठंडे हो जाए चिपके नहीं I
2. पर्दे के लिए मैदे में मक्खन और नमक मिलाएं दूध मिलाकर अच्छी तरह नरम मुलायम आटा बनाएं l गीले कपड़े से ढककर 10 मिनट के लिए अलग रख दे l
3. कढ़ाई में तेल गरम करें, स्लाइस किए प्याज डालें और गहरा भूरा होने तक भुने फिर प्लेट में निकाल ले l अब कढ़ाई में हींग, जीरा डाले फिर अदरक मिर्ची का पेस्ट डालें और मिक्स करें फिर थोड़े से प्याज डालें और थोड़ा सा सीख जाने पर बाकी मसाले भी डाल दे अब सब्जियां डालकर धीमी आंच पर 5 मिनट या सब्जियों के नरम होने तक पकाएं गैस से उतार दे ,अब इसमें धीरे धीरे दही मिलाएं और लगातार चलाते जाएं अच्छी तरह मिला लें नमक भी डाल दें l
4. बिरयानी बनाने के लिए अवन में आने लायक हांडी ले इसमें आधी सब्जियां डालें और उसके ऊपर आधे चावल डालें फिर बाकी बची हुई सब्जी डालकर उसके ऊपर बचे हुए चावल डालें तले हुए प्याज और पुदीना डालें थोड़ा सा केसर दूध में मिलाकर डालें ,एक बड़ा चम्मच पिघला हुआ मक्खन या घी डालें lमखाने भी अलग से फ्राई करके डाले लास्ट में l चाहे तो काजू , किशमिश और बदाम भी l
5. पर्दे के लिए थोड़ा सा मैदा लें और बने हुए आटे से एक बड़ी पतली रोटी बेल ले यह हांडी के मुंह से थोड़ा बड़ा होना चाहिए इसे हांडी के मुंह पर रखकर किनारों से चिपका कर सील कर देना है इसके ऊपर बटर देसी /घी लगाना है ,और थोड़े से काले और सफेद तिल या खसखस डाल देने हैं ,फिर 180 डिग्री पर 20 से 25 मिनट तक या भूरा होने तक बेक करना है पर्दे को बीच से काटना है और सर्व करना है l
तैयार है पर्दा बिरियानी I
काजू, बदाम ,मखाने , किशमिश ,पुदीना पत्ती, धनिया पत्ती डालकर सर्व करें l
इसे रायते के साथ और सलाद के साथ सर्व करें l


No comments:

Post a Comment

Bottom Ad [Post Page]

| Designed by Colorlib