Post Page Advertisement [Top]

स्वीट कॉर्न स्टार्टर
सामग्री : -
सामग्री उबालने की : -
स्वीट कॉर्न : 2
पानी : 2 गिलास
दूध : 1/2 गिलास 
नमक : 1/4 चम्मच (स्वादअनुसार)
चिल्ली फ्लेक्स : 1/2 चम्मच
ओरिगैनो : 1/2 चम्मच
बटर : 1 चम्मच
बटर दो चम्मच सेकने के लिए
गार्निशिंग के लिए : 
ग्रेटेड चीज : 2 चम्मच
चाट मसाला : 1/2 चम्मच
चिल्ली फ्लेक्स : 1/2 चम्मच
ओरिगैनो : 1/2 चम्मच
धनिया पत्ती थोड़ी
विधि : - 
गैस पर एक कुकर रखेंगे और उसमें डालेंगे उबालने वाली सभी सामग्री और दो सिटी तक इसे उबाल लेंगे।
फिर भुट्टे को राउंडर्स ( गोल गोल ) में काट लेंगे ।
गैस पर रखेंगे तवा जब तवा गर्म हो जाए उसमें डालेंगे थोड़ा सा बटर और उस पर रखेंगे गोल कटे हुए स्वीट कॉर्न के टुकड़े और मीडियम गैस पर दोनों तरफ से सेख लेंगे ।
गैस पर से उतार लेंगे और डालेंगे नींबू चाट मसाला चिल्ली फ्लेक्स ओरिगैनो और थोड़ा सा चीज और सर्वे करेंगे गरम-गरम ।
तैयार है स्वीट कॉर्न स्टार्टर

No comments:

Post a Comment

Bottom Ad [Post Page]

| Designed by Colorlib