सामग्री:-
एक कप मैदा ,एक कप पाउडर शुगर , एक कप दूध , 1/4 कप तेल ,एक चम्मच बेकिंग पाउडर ,आधा चम्मच बेकिंग सोडा, एक चम्मच कोको पाउडर ,थोड़े से वॉलनट / अखरोट I
विधि:-
मैदा में बेकिंग सोडा ,बेकिंग पाउडर और पाउडर शुगर मिलाकर डालकर अच्छे से मिला लेंगे और फिर उसमें धीरे-धीरे करके दूध मिलाएंगे ,कोशिश करेंगे कि एक ही तरफ हाथ को चलाते हुए मिलाएंगे और अब इसमें कोको पाउडर भी मिला देंगे , अब तेल भी मिला देंगे और थोड़े से अखरोट बचा कर बाकी के अखरोट भी इसमें मिला देंगे और अब मफिंस ट्रे को ग्रीस करेंगे। माइक्रोवेव को 180 डिग्री पर प्री हिटकर लेंगे अब ट्रे में बैटर डाल देंगे ,25 मिनट के लिए मफिंस को बेक करेंगे ,ट्रे को माइक्रोवेव से निकालेंगे और मफिंस को ठंडा होने देंगे फिर इन्हें मफिन ट्रे से बाहर निकालेंगे और अखरोट/ वालनट से सजा देंगे I
तैयार है वॉलनट मफिंस I
नोट:- 25 मिनट के बाद मफिंस को चाकू या टूथपिक डालकर चेक कर लेंगे की मफिंस तैयार हुए या नहीं, अगर नहीं हुए हो तो एक-दो मिनट के लिए 180 डिग्री पर मफिंस को और बैक करेंगे I
मफिंस को ठंडा होने के बाद ही मफिन ट्रे से निकालेंगे I
No comments:
Post a Comment