सामग्री:-
250 ग्राम मोटा आटा ,200 ग्राम देसी घी ,250 ग्राम गुड़ ,50 ग्राम गोंद,1/2 चम्मच सूठ,,1/2चम्मच अजवायन ,1/4 टीएसपी, बादाम , पिस्ता ,इलायची इच्छा अनुसार |
विधि :-
गुड़ को टुकड़े में कर लेंगे,सूठ ,अजवायन ,इलायची , सभी को मिक्सी मे बारीक कर लेंगे,बादाम पिस्ता कतरन में काट लेंगे , गोंद को चने की दाल जितना छोटे -छोटे टुकड़े कर लेंगे |
सबसे पहले गैस पे पैन रखकर उसमे थोड़ा घी डालेंगे और घी गरम होने पर उसमे गोंद डालकर मीडियम गैस पर फूला लेंगे और गैस पर से गोंद उतार लेंगे और मोटा आटा डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक सेक लेंगे ,फिर एक बड़ी थाली मे गुड़ और सभी मसाले डाल देंगे और उसके ऊपर गर्म आटा डाल देंगे जब आटा थोड़ा ठंडा हो जाये उसको 2 स्पून की सहायता से मिला लेंगे ,और आखिर में बादाम पिस्ता डालकर गोंद के लड्डू तैयार कर लेंगे |
नोट : ये लड्डू सर्दी के मौसम में बहुत स्ट्रांग एंड हॉट रहते है ,जरूर इन्हे खाना चाहिए, जोड़ो के दर्द में भी आराम मिलता है |

No comments:
Post a Comment