Post Page Advertisement [Top]


सामग्री :-
गुड़ चूरमा :-
    बाजरे का मोटा आटा - 1.5 कप (150 ग्राम)
    गुड़ - ३/४  कप (75ग्राम)
    घी - १/४  कप से कम ( 2o ग्राम)
    बादाम - 10-१२
    पिस्ता १५-२०
    तिल  २०-२५ ग्राम
 बूरा लड्डू :-
    बाजरे का मोटा आटा - 1.5 कप (150 ग्राम)
    बूरा - ३/४  कप (75ग्राम)
    घी - १/४  कप ( 25 ग्राम)
    बादाम - 10-१२
    पिस्ता १५-२० 
    इलायची पाउडर - ½ छोटी चम्मच
    तिल  २०-२५ ग्राम
विधि :- एक प्याले में बाजरे का आटा लेंगे और उसे पानी से गूथ लेंगे और नरम आटा बना लेंगे फिर गैस पे गैस तंदूर रख कर गरम कर लेंगे ,जब तक गैस तंदूर गरम होता है  चकले पर एक लोया लेकर हाथ से या बेलन से (एक या दो) मोटी रोटी या रोट बना लेंगे (करीब एक इंच मोटी ) और गैस तंदूर की जाली पर रोटी रख देंगे फिर रोटी एक तरफ से हल्का सिकने पर उसे उलट देंगे और दूसरी और से अच्छा सेकेंगे फिर वापस उलट देंगे और अच्छे से सेख लेने पर तंदूर से उत्तार लेंगे ,एक प्लेट में टुकड़े कर लेंगे रोट ठंडा होने पर उसे मिक्सी में पीस लेंगे और ये चूरमा का बुर तैयार हो जायेगा अब इसको दो भागो में बाट लेंगे एक भाग से गुड़ चूरमा बना लेंगे उसके लिए एक पैन को गैस पे रखकर उसमे २ चम्मच घी डालेंगे और उसमे गुड़ के टुकड़े करके डाल देंगे गुड़ पिघलने तक ही गरम करना है और गैस बंद कर देनी है इसमें आधा बाजरे का बुर मिला देंगे और उसमे पिस्ता बादाम और तिल मिक्स कर देंगे बाजरे का गुड़ वाला चूरमा तैयार है |इसे चाहे तो लड्डू या कुछ और शेप में बना सकते है |
दूसरे भाग से बूरे वाला वाला चूरमा बनायेंगे
बाजरे के बुर के दूसरे भाग में पहले घी फिर बूरा मिक्स करेंगे और सभी ड्राई फ्रूट मिला देंगे और लड्डू बना लेंगे और पिस्ता बादाम और तिल से सजा देंगे |
 तैयार है बाजरे के लड्डू और चूरमा |
   

No comments:

Post a Comment

Bottom Ad [Post Page]

| Designed by Colorlib