राजस्थानी
४ लोगो के लिए
सामग्री :-
चना दाल ५० ग्राम ,मैथी दाना ५० ग्राम ,नमक १/२ चम्मच /स्वादानुसार ,मिर्च पाउडर ३/४ चम्मच ,हल्दी १/२ चम्मच ,धनिया पाउडर २ चम्मच ,अमचूर पाउडर १/२ चम्मच ,गरम मसाला १/२ चम्म्च , हींग १/४ चम्मच से कम ,जीरा १ चम्मच ,साबुत लाल मिर्च सुखी २/३ ,लोंग २/३ , तेज पत्ता २/३ ,तेल एक बड़ा चम्मच और धनिया पत्ती थोड़ी काटी हुई |
विधि :- चना दाल और मैथी दाना को अलग -अलग बर्तन में एक घंटे भिगो देंगे फिर उनको दो तीन बार साफ पानी से धो लेंगे और दोनों को एक साथ कुकर में पानी डाल कर २ सिटी आने तक उबाल लेंगे फिर सिटी निकल जाने पर इस का पानी निकल देंगे अब एक पैन में तेल डालेंगे तेल गरम होने पर उसमे हींग ,जीरा डालकर तेजपत्ता ,लोंग,साबुत लाल मिर्च डाल देंगे फिर उबली दाल और दाना मैथी डाल कर अच्छे से मिला लेंगे फिर सभी मसाले डालकर अच्छे से मिला लेंगे प्लेट से ढक कर ५-७ मिनट धीमी गैस पे पका देंगे और गैस बंद कर देंगे धनिया पत्ती और लाल मिर्ची से सजा देंगे |

No comments:
Post a Comment