गेहूँ का आटा - 200 ग्राम( 2 कप )
बेसन - 200 ग्राम ( दो कप)
घी -100 ग्राम ( आधा कप )
नमक - स्वादानुसार (एक छोटी चम्मच)
लाल मिर्ची पाउडर : आधा चम्मच
गरम मसाला पाउडर : आधा चम्मच से कम
सोफ 1/2 चम्मच ,हींग 1/4 चम्मच ,पोदीना 1/4 चम्मच ,
2. टमाटर की प्यूरी ,आधा कटोरी धनिया पत्ती कटा हुआ ,
पनीर टुकड़े 10-12,थोड़ा सॉस ,थोड़ी धनिया चटनी (मूँगफली वाली)एक चम्मच चाट मसाला |
विधि -
आटा और बेसन को एक बर्तन में मिला कर 3-4 टेबिल स्पून घी, नमक,लाल मिर्ची पाउडर ,गरम मसाला ,सोफ,हींग मिला दीजिये. अब इस मिक्सचर के तीन भाग कर लेंगे एक भाग को टमाटर की प्यूरी से .दूसरे को धनिये के पेस्ट से व उसमे थोड़ा पोदीना भी मिला लेंगे और तीसरे को गुनगुने पानी की सहायता से चपाती के आटे से थोड़ा सा सख्त आटा गूथ लीजिये. आटे को 20 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये, ताकि आटा फूल कर सैट हो जाय. 20 मिनिट बाद इस आटे को तेल/घी के हाथ से मसल कर चिकना कर लीजिये. गुथे आटे से थोड़ा आटा तोड़ कर मध्यम आकार के गोले बना लिजिये.
तन्दूर को गरम कीजिये, तन्दूर में आटे के गोले सिकने के लिये रखिये, इन गोलों को तन्दूर में पलट पलट कर सेकें. बाटियाँ फटने लगेंगी और ब्राउन हो जायेंगी. सिकी बाटी ओवन से निकाल कर प्लेट में रख लीजिये. बचे हुये घी को पिघला कर रख लीजिये. सेकी हुई बाटियों को फोड़ कर घी में डुबा कर निकाल कर प्लेट या प्याले में लगाइये.
4 पनीर टुकड़ो को सॉस में , 4 को चटनी में , 4 को चाट मसाले से 10-15 मिनट के लिए मॅरिनेट करने के बाद बनी हुई बाटी को चाक़ू से काट करके एक एक पनीर टुकड़ा लगा देंगे एक प्लेट में रख देंगे और धनिया पत्ती से सजा देंगे | धनिया चटनी ,दाल और बूरे के साथ सर्व करेंगे |
तैयार है मसाला बाटी बर्गर |
इस बाटी को माइक्रोवेव में 200 डिग्री पर करीब 40 - 45 मिनट या ब्राउन होने तक बेक कर लेंगे और चाहे तो 8 - 10 मिनट ग्रिल भी कर सकते है |
इसे चूल्हे में और सिगड़ी मे भी सेका जा सकता है l

No comments:
Post a Comment