Post Page Advertisement [Top]

हुई
सामग्री:-
मूंग के पापड़ मध्यम आकर के २ ,मूग दाल की मंगोड़ी एक कप ,लाल मिर्च पाउडर १ छोटा चम्मच, नमक १/२ छोटी चम्मच ,धनिया पाउडर २ छोटे चम्मच , हल्दी १/४ छोटा चम्मच , तेल/घी ४ बड़े चम्मच ,जीरा -१/२ छोटा चम्मच ,हींग चुटकी भर ,हरा धनिया कटा हुआ -२ बड़े चम्मच |
विधि :-
मंगोड़ी के टुकड़े कर ले |पापड़ को सेककर उसके भी छोटे -छोटे टुकड़े कर ले | एक कड़ाई में २ बड़े चम्मच तेल गरम कर मंगोड़ी को हल्का भूरा होने तक भून ले |फिर भुनी  मंगोड़ी एक प्लेट में निकाल ले |एक अलग पैन मे तेल/घी गरम करे ,हींग व जीरा डालकर सारे मसाले डालकर २ कप पानी डालें व मंगोड़ी डाले और उबाले,मंगोड़ी नरम होने तक पकाये |अब पापड़ के टुकड़े डाले और एक मिनट और पकाये | गैस से उतार ले धनिया पत्ते से सजाये  |
तैयार है पापड़ मंगोड़ी

No comments:

Post a Comment

Bottom Ad [Post Page]

| Designed by Colorlib