Post Page Advertisement [Top]


सामग्री :-
एक कप धुली उड़द दाल का पाउडर ,एक कप चावल का पाउडर ,आधा चम्मच लाल पाउडर ,१/४ गरम मसाला ,१/४ cup पालक पीसी और १/४ कप  गाजर का पेस्ट ,१चुटकी भर हींग १/४ चम्मच जीरा १ बड़ा चम्मच भुने तिल,स्वादानुसार नमक और तेल  |

विधि :-
उड़द दाल पाउडर,नमक,मिर्च पाउडर,गरम मसाला , थोड़ा तेल,(मोयन)  और चावल पाउडर मिलाये | अब इसे तीन भागो में बाँट लेंगे ,एक भाग में पालक पेस्ट मिलाकर आटा बना लेंगे  ,Lदूसरे में गाजर का पेस्ट डालकर आटा बना लेंगे और तीसरे को पानी से आटा बनाना है  | इसके पेड़े बनाये और लम्बे रोल बना ले | इन्हे  २० मिनिट तक भाप में पकाये | ठंडा करके गोल -गोल काट ले | कड़ाई में तेल गरम करे इसमे हींग व जीरे का तडका लगाए लाल मिर्च पाउडर और गरम मसाला भी डाल दे और तुरंत ढ़ोकलिया डालें |सफ़ेद भुने तिल बुरक कर परोसे |
तैयार है तिरंगी ढोकले |

No comments:

Post a Comment

Bottom Ad [Post Page]

| Designed by Colorlib