Post Page Advertisement [Top]

आलूबुखारा शिकंजी रेसिपी
सामग्री आलूबुखारा क्रश :-
आलू बुखारा : 6 - 7
नमक : 1 चुटकी 
चीनी : 1/4 प्याला 
नींबू का रस : 1 चम्मच

सामग्री शिकंजी : -
आलू बुखारा क्रश : 3 चम्मच 
नीबू : 3 - 4  स्लाइस  
पोदीना पत्ती : 5 - 7
काला नमक : 1 चुटकी
आमचूर पाउडर : 1 चुटकी
सोंठ पाउडर : 1 चुटकी
भुना जीरा पाउडर : 1 चुटकी
ड्रिंकिंग सोड़ा : आवश्यकतानुसार
बर्फ के टुकड़े : आवश्यकतानुसार

विधि:

1. आलूबुखारा क्रश बनाने के लिए एक पेन में टुकड़े कर हुए आलूबुखारा, नमक, चीनी और नींबू का रस डालकर 4 - 5 मिनट तक पकाएं । आलूबुखारा अच्छे से पक जाना चाहिए गैस बंद कर देंगे और ठंडा होने देंगे ।

2. शिकंजी बनाने के लिए आलूबुखारा क्रश, नींबू के स्लाइस, पोदीना पत्ती, काला नमक, आमचूर पाउडर, सोंठ पाउडर और भुना जीरा पाउडर को एक बड़े से ग्लास में डालेंगे।
3. ड्रिंकिंग सोड़ा और बर्फ के टुकड़े मिलाएंगे।
4. अच्छी तरह मिलाएं और परोसें।
5. गार्निश करेंगे पुदीने के पत्ते से 

यह एक ताज़ा और स्वादिष्ट पेय है जो गर्मी के मौसम में आपको राहत प्रदान करेगा।

No comments:

Post a Comment

Bottom Ad [Post Page]

| Designed by Colorlib