मैंगो बोबा मिल्क
सामग्री
आम : 2
चीनी : 6 चम्मच (2+2+2)
दूध : 1 गिलास
टेपिओका स्टार्च : 1/2 प्याला
विधि : -
मैंगो को छीलकर टुकड़ों में कर लेंगे
और मिक्सी में इसकी पूयूरी बना लेंगे ।
आधे को एक बॉल में डालकर उसमें मिलेंगे टेपियोका फ्लावर दो चम्मच
इसे 1 मिनट के लिए माइक्रोवेव कर लेंगे या फिर गैस पर भी इसे पका सकते हैं ।
इसे और स्मूथ बनाने के लिए इसमें धीरे-धीरे करके थोड़ा टेपियोका फ्लावर मिलाते जाएंगे और एक चिकना आटा बना लेंगे । और इसके दो-तीन हिस्से करके उनसे रोल बना लेंगे और इन रोल को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटेंगे और फिर टुकड़ों से गोलियां बना लेंगे अब इन गोलियों को उबलते हुए पानी में डालेंगे और तीन-चार मिनट के लिए उबाल लेंगे
जब बॉल्स तैरने लगे इन्हें तुरंत निकाल कर बर्फ के पानी में डाल देंगे इस तरह मिल जाएंगे हमें बोबा मोती ।
अब आधे बच्चे मैंगो प्यूरी मैं दूध और चीनी मिलाकर उसका मैंगो मिल्क बना लेंगे ।
अब एक गिलास में पहले डालेंगे मैंगो मोती फिर थोड़ी सी बर्फ डालेंगे और ऊपर से डाल देंगे बनाया हुआ मैंगो मिल्क अच्छे से मिक्स करेंगे और ऊपर से मैगो के मोती से गार्निश कर देंगे और ठंडा ठंडा सर्व करेंगे ।
तैयार है मैंगो बोबा मिल्क
No comments:
Post a Comment