मूंग दाल डबल लेयर काजू मठरी
सामग्री : -
मूंग दाल : 1/2 प्याला
मैदा : 2 प्याला
हरी मिर्च : 1
हींग : 2 चुटकी
अजवाइन : 1/2 चम्मच
जीरा : 1/2 चम्मच
हल्दी : 1/4 चम्मच
नमक : 3/4 चम्मच
काली मिर्च : 1/2 चम्मच
तेल : 3 - 4 चम्मच (मोईन)
साटा के लिए:-
देसी घी : 1 चम्मच
कॉर्न फ्लोर : 2 चम्मच
सामग्री मसाला : -
हींग : 2 चुटकी
पीसा जीरा : 1 चम्मच
नमक : 1 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर : 1 चम्मच
अमचूर पाउडर : 1/2 चम्मच
काली मिर्च पाउडर : 1/2 चम्मच
कसूरी मेथी : 1/2 चम्मच
विधि :
मूंग दाल को करीब 1 घंटे के लिए पानी डालकर भिगो लेंगे ।
1 घंटे बाद इसका पानी निकाल कर इसे मिक्सी जार में डाल देंगे और इसमें डालेंगे लगभग दो हरी मिर्च काटकर और 1 इंच अदरक का टुकड़ा भी इसे गाड़ा गाड़ा पीस लेंगे ।
अगर ज्यादा जरूरत लगे तो 1 से 2 चम्मच पानी मिला सकते हैं ।
अब इस दाल को मिक्सी में से निकाल कर एक बॉउल में डालेंगे
और इसमें सारे मसाले और मोईन का तेल डाल देंगे और धीरे-धीरे करके मैदा या आटा डालेंगे और इसका थोड़ा सा सक्त आटा बना लेंगे ।
इस आटे में थोड़ी चिकनाई लगाकर ढककर 10 - 15 मिनट भीगने रख देंगे ।
जब तक यह भीग रहा हैं हम इसके लिए बना लेंगे एक साटा ।
देसी घी में मिला लेंगे कॉर्न फ्लोर या मैदा और अच्छे से मिक्स कर लेंगे ।
और एक साइड पर रख लेंगे
अब भीगे हुए आटे से तीन लोई बना लेंगे , और इसकी बड़ी-बड़ी तीन रोटी बना लेंगे ।
एक रोटी को चकले पर रखेंगे और उसे पर लगाएंगे बनाया हुआ साटा
फिर इस पर रखेंगे दूसरी रोटी बनाई हुई और इस पर भी लगा देंगे साटा, और इस पर रख देंगे तीसरी रोटी तीनों को एकदम एक साथ रखेंगे एक के ऊपर एक और हल्का सा बेलन से और बैल लेंगे अब एक शरबत वाले कलर की बोतल का ढक्कन या किसी और चीज का भी ढक्कन ले सकते हैं उसे इस बड़ी सी रोटियां से काजू का शेप निकाल लेंगे, जब तक यह सब कर रहे थे हम तेल हल्का गर्म होने रख देंगे और इसमें डाल देंगे बनाए हुए काजू और जब एक तरफ से थोड़ा सीख जाए तब इन्हें पलटकर दोनों तरफ से सेख लेंगे ।
अब एक प्याली में मसाले की सभी सामग्री मिक्स कर लेंगे और इसे डाल देंगे इस बनाए हुए काजू पर और अच्छे से मिक्स कर लेंगे काजू को ठंडा करके किसी एयरटाइट कंटेनर में भरकर रख सकते हैं और महीने भर तक खा सकते हैं तैयार है स्वादिष्ट हेल्दी मूंग दाल डबल लेयर काजू नमकीन
No comments:
Post a Comment