तरबूज स्लैश l ब्रेन फ्रीज डेजर्ट l
4 से 5 लोगों के लिए
सामग्री
तरबूज : 1 मीडियम साइज
पुदीने की पत्तियां : 8 - 10
नींबू का रस : एक
चीनी : 4 - 5 चम्मच
विधि : -
तरबूज को टुकड़ों में काटकर एक मिक्सी जार में डालेंगे उसमें पुदीने की पत्तियां, चीनी और नींबू का रस भी डाल देंगे अच्छे से पीस लेंगे ।
आफ इसे हैंड ब्लेंडर से भी पीस सकते हैं ।
इस जूस को अच्छे से छान की सहायता से छान लेंगे ।
और किसी प्लास्टिक के एयरटाइट डिब्बे में इस जूस को डाल देंगे। ढक्कन लगाकर इसे फ्रीजर में रखेंगे ।
चार-पांच घंटे बाद डब्बे को बाहर निकालेंगे और एक कांटे की सहायता से इस जमे हुए जूस को स्क्रैच करेंगे
और आईस क्रिस्टल को सर्व करेंगे ।
अगर ज्यादा लोगों के लिए बनाना हो तो आप इसे मिक्सर ग्राइंडर में भी क्रश कर सकते हैं और बनाकर फ्रीजर में रख लेंगे और जब सर्व करना हो सर्व करेगे ।
तैयार है तरबूज स्लैश
गर्मियों में राहत देने वाला बहुत ही अच्छा डेजर्ट है आप इसे पहले से बना कर रख सकते हो और अपने मेहमानों को खिला सकते हो ।
No comments:
Post a Comment